BJP प्रदेश अध्यक्ष किरणदेव के पिता का निधन कुमार लक्ष्मी नारायण देव ने 104 साल की उम्र में तोड़ा दम, कल गृहग्राम सुकमा में होगा अंतिम संस्कार 

BJP प्रदेश अध्यक्ष किरणदेव के पिता का निधन कुमार लक्ष्मी नारायण देव ने 104 साल की उम्र में तोड़ा दम, कल गृहग्राम सुकमा में होगा अंतिम संस्कार 
जगदलपुर - TIMES OF BASTAR

17 जनवरी 2024 जगदलपुर :- छत्तीसगढ़ में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरणदेव के पिता कुमार लक्ष्मी नारायण देव का निधन हो गया है। वे 104 साल के थे। जगदलपुर के वृंदावन कॉलोनी में अपने निवास में उन्होंने अंतिम सांसे ली। कल सुकमा में उनके गृहग्राम में अंतिम संस्कार किया जाएगा। 

उनके करीबियों ने बताया कि, लक्ष्मी नारायण देव (104) पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे। आज 17 जनवरी की सुबह करीब 10 से 11 बजे के बीच उन्होंने अपने निवास में ही परिवार वालों की उपस्थिति में अंतिम सांसे ली।