आज का राशिफल: मेष से लेकर मीन राशि वालों का कैसा गुजरेगा दिन। जाने 12 राशियों का राशिफल 

आज का राशिफल: मेष से लेकर मीन राशि वालों का कैसा गुजरेगा दिन। जाने 12 राशियों का राशिफल 
जगदलपुर - TIMES OF BASTAR

27 अप्रैल 2025 आज का राशिफल :-  हिंदू पंचांग के अनुसार, रविवार (27 अप्रैल) को वैशाख माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि है। इस दौरान चंद्रमा का गोचर मीन राशि पर मौजूद रहेगा। चंद्र राशि (नाम का पहला अक्षर) के अनुसार, रविवार (27 अप्रैल) का दिन कैसा रहेगा? आज का राशिफल देश के जाने-माने कथावाचक और ज्योतिषाचार्य स्वामी अश्विनी जी महाराज ने ग्रह-गोचरों के आधार पर बनाया है। यहां पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि वालों का अपना आज का दैनिक राशिफल। 

 मेष,राशि

जीवनसाथी से खुलकर बात करने का प्रयास करें। बच्चे यात्रा के लिए जिद कर सकते हैं। निवेश करना लाभदाई हो सकता है। लेकिन बडे़ निवेश से पहले अनुभवी लोगों से सलाह जरूर लें। दोस्तों के साथ पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। परिवार के सदस्यों पर दबाव डालने से बचें।

भाग्यशाली रंग: काला, लकी नंबर: 2

वृषभ,राशि

आज दान-पुण्य के कार्यों में शामिल हो सकते हैं। धार्मिक स्थानों पर आवाजाही बनी रहेगी। अगर लंबे समय से आर्थिक परेशानियों से जूझ रहे हैं, तो इससे छुटकारा मिलने की संभावना है। बड़े-बुज़ुर्गों के साथ समय बिता पाएंगे। कुछ परिणाम आज आपके फेवर में आ सकता है।

भाग्यशाली रंग: नीला, लकी नंबर: 7

 मिथुन,राशि

खान पान पर ध्यान दें, ज्यादा कैलोरी वाला खाना खाने से बचें। दिनचर्या पर ध्यान दें। प्रॉपर्टी में निवेश के लिए अच्छा मौका है। जीवनसाथी के साथ पिकनिक पर जाने की योजना सफल होगी। प्रभावशाली व्यक्तियों से मुलाकात की संभावना है। कोई प्रेरक पुस्तक पढ़ने का मन करेगा। जो आपके जीवन में बदलाव ला सकता है।

भाग्यशाली रंग: हरा, लकी नंबर: 25

कर्क, राशि

आप आज आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। कामकाज के बीच आराम के लिए समय निकाल सकते हैं। व्यवसाय में आपको सफलता मिलने की संभावना है। परिवार के लिए खुशखबरी मिल सकती है। प्रेम-संबंध मधुर होंगे। जीवनसाथी के साथ आपकी नजदीकियां बढ़ सकती हैं।

भाग्यशाली रंग: पर्पल, लकी नंबर: 5

 सिंह, राशि

आज आप बढ़-चढ़कर सामाजिक कार्यों में रुचि ले सकते हैं। खुले विचारों के साथ कार्य करें। दोस्त आपका सहयोग करेगा। प्रेम-संबंध के मामलों में आपको सोच-विचारकर निर्णय लेने की जरूरत है। दान-पुण्य कर सकते हैं। समय काफी अच्छा गुजरेगा।

भाग्यशाली रंग: मैरून, लकी नंबर: 50

 कन्या,राशि

आज आपको स्वास्थ्य का देखभाल करना जरूरी है। व्यवसाय में वित्तीय लाभ होगा। लेकिन निवेश में जोखिम उठाने से बचें। जीवनसाथी के साथ कुछ मतभेदों का सामना करना पड़ सकता है। इसके लिए आप अपना क्वालिटी टाइम जीवनसाथी के साथ बिताएं।

भाग्यशाली रंग: हरा, लकी नंबर: 16

 तुला,राशि

किसी कारणवश आज आपको घर पर तनाव का सामना करना पड़ सकता है। इससे बचें। यात्रा का प्लान बन सकता है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। दोस्तों के साथ बिताने के लिए समय निकालें। प्रेमी के साथ रिश्ते गर्मजोशी से भरे रहेंगे। किसी से भी तीखी बहस करने से बचें।

भाग्यशाली रंग: नीला, लकी नंबर: 15

 वृश्चिक,राशि

किसी बात को लेकर आप असहजता महसूस कर सकते हैं। चुनौतियों से निपटने के लिए आपको प्रयास करना है। इसमें आपके दोस्त मदद कर सकते हैं। पैसों को लेकर चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। कोई आज आपको उपहार दे सकता है।

भाग्यशाली रंग: लाल, लकी नंबर: 32

 धनु,राशि

अगर आपको स्वास्थ्य संबंधी कोई समस्या है तो उससे बचने का प्रयास करें। यात्रा में अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है। जल्दबाजी करने से बचें। बच्चों के साथ समय बिताएं। किसी से बेवजह न उलझें, नहीं तो आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

भाग्यशाली रंग: नीलम नीला, लकी नंबर: 2

मकर राशि 

आज यानी 27 अप्रैल रविवार के दिन मकर राशि के लोग किसी अनचाही यात्रा पर जा सकते हैं। जो लोग परिजनों से दूर रह रहे हैं उनका मन उदास रहेगा। किसी अनजान व्यक्ति पर अत्यधिक विश्वास ना करें अन्यथा धोखा मिल सकता है। नौकरी पेशा वाले व्यक्ति को किसी गलती की वजह से अपमानित होना पड़ेगा। आय व्यय में संतुलन बनाए रखें। 

कुंभ राशि 

बात करें कुंभ राशि की तो आज यानी 27 अप्रैल 2025 रविवार का दिन सुखमय और लाभदायक रहने वाला है। कोई भी निर्णय बहुत सोच समझ कर लेना होगा। तरक्की की राह में आ रही बाधाएं दूर होंगी। जो लोग विदेश में जाकर शिक्षा ग्रहण करने का सोच रहें हैं उन्हें कड़ी मेहनत करना होगा। बढ़ता खर्च आपका टेंशन बढ़ाएगा। विद्यार्थियों को सफलता प्राप्त करने हेतु अत्यधिक मेहनत करने की आवश्यकता है तकनीकी शिक्षा की ओर रुचि बढ़ सकती है।

मीन राशि (Pisces)

आज यानी 27 अप्रैल रविवार के दिन मीन राशि के लोग इधर उधर के कामों में अधिक समय व्यतीत करेंगे। कार्य क्षेत्र में जो छोटी-मोटी समस्याएं चल रही थी वह दूर होगी। साझेदारी में कोई भी कार्य न करें अन्यथा पछताना पड़ सकता है। नौकरी की तलाश में घूम रहे व्यक्ति को कोई अच्छा ऑफर मिलने की संभावना है।