अभियान की हुई बैठक नई कार्यकारिणी की गठन 29 को

अभियान की हुई बैठक नई कार्यकारिणी की गठन 29 को
जगदलपुर - TIMES OF BASTAR

14 मई 2022 जगदलपुर :- शनिवार की शाम लंबे अरसे के बाद अभियान के सदस्यों की बैठक मैत्री संघ परिसर में सम्पन्न हुई। इसमें संस्था से जुड़े 25 सदस्य व शुभचिंतक शामिल हुए। बैठक की शुरुवात अभियान के सहसचिव समीर सेन ने की और बैठक के मुख्य एजेंडे को बताया।

उन्होंने कहा कि अभियान एक रजिस्टर्ड संस्था है और पंजीयक फर्म एवं सोसाइटी के उपनियम के अधीन कार्य करता है। हाल ही में आयोजित समर कैम्प से संघ को नई ऊर्जा और गति मिली है। अब समय आ गया है कि फरवरी 2022 को पूर्व कार्यकारिणी के तीन वर्ष पूर्ण होने के बाद अभियान की नई कार्यकारिणी के लिए प्रयास किया जाए। ताकि अभियान को गतिशीलता मिल सके।

राजेश श्रीवास्तव ने कहा कि इस हेतु सदस्यता अभियान चलाकर नए लोगो को संस्था का सदस्य बनाया जा सके ये प्रयास करना है और पुराने सदस्यों को पुनः संस्था से जोड़कर इस अभियान को आगे बढ़ाना है। वरिष्ट सदस्य श्री विश्वजीत भट्टाचार्या ने नई कार्यकारिणी हेतु कठिन चुनाव प्रक्रिया ना अपनाते हुए सर्वसम्मति से कार्यकारिणी बनाने की बात कही।

सहसचिव  प्रशांत दास ने कहा कि सबसे सहयोग राशि लेकर चुनाव खर्च एवं फर्म एवं सोसाइटी को 2019- 2022 तक बकाया शुल्क को पटाने की पेशकश की जिसपर सभी ने सहमति दी।

अभियान के अध्यक्ष  गोवेर्धन पाणीग्राही ने सबके सुझावों का स्वागत किया और जल्द से जल्द सदस्यता सूची अपडेट कर 15 दिवस पूर्व आमसभा की बैठक की सूचना देते हुए इसे 29 मई 2022 को आयोजित करने निर्देश सहसचिवों को दिए। साथ ही विधिक करवाई पूरी करते हुए जल्द से जल्द धारा 27 एवं ऑडिट रिपोर्ट बनवाकर जमा किये जाने सबके सहयोग की अपील की।

 कैलाश चौहान ने समस्त मौजूदा सदस्यों की सहमति से आमसभा के पूर्व जिम्मेदारी से चुनाव कार्य सम्पन्न करवाने 5 लोगो की टीम गठित की जिसमे  गोवेर्धन पाणीग्राही,  प्रशांत दास,  समीर सेन, महेंद्र महापात्रा एवं भूमिका निषाद शामिल है। ये दल पुराने एवं नए सदस्यों से संपर्क कर सदस्यता सूची तैयार करेंगे , सोसाइटी से चर्चा कर आवश्यक कार्यवाई पूर्ण करेंगे, अधिवक्ता से मिलकर लीगल पक्ष मजबूत करने का कार्य करेंगे। सभी कार्यों के पूर्ण होने पर श्री धीरज कश्यप ने उन्हें कंप्यूटरीकृत करने की जिम्मेदारी ली।


 अफजल अली, हेमंत सिंह,  महेंद्र महापात्र,  तनुश्री मोहंती, महेंद्र पांडेय, एवं देवाशीष बोस ने भी आगे की करवाई संबंधी अपने सुझाव दिए। बैठक में अनिता पाणीग्राही, नूपुर महानंदी, धीरज दास, शिवशंकर पिल्लई, जैनेन्द्र सिंह, राजेश मोहंती, केतन महानंदी, मृणाल रॉय एवं वरिष्ट सदस्य टी एस एस प्रकाश मौजूद थे।