92 साल की उम्र में आशा भोसले का निधन, देशभर में शोक की लहर
12 अप्रैल 2026 मुम्बई :- 92 वर्षीय बॉलीवुड की दिग्गज गायिका आशा भोसले का मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन हो गया है। वे पिछले कुछ दिन से बीमार चल रही थीं और उन्हें मुंबई के कैंडी ब्रीच अस्पताल में एडमिट कराया गया था.
देशभर के फैंस के लिए ये दुखद खबर सामने आई है बताया जा रहा है कि मल्टिपल ऑर्गन फेलियर की वजह से उनका निधन हुआ है. बीजेपी नेता आशीष शेलार ने उनके निधन की पुष्टि की है.
बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के लिए साल 2025 बढ़िया नहीं रहा था. इस साल कई सारे कलाकारों का निधन हुआ. अब 2026 में भारतीय कला जगत को ये बड़ा नुकसान हुआ है. आशा भोसले ने करीब 8 दशक फिल्म इंडस्ट्री को दिया और दुनियाभर में देश का नाम ऊंचा किया.रिपोर्ट्स की मानें तो कल दादर शिवाजी पार्क श्मशान भूमि में उनका अंतिम संस्कार किया जायेगा.. भारतीय संगीत के एक स्वर्ण युग का अंत माना जा रहा है..