बिग ब्रेकिंग:- जवानों से भरी मेटाडोर पलटी, 17 जवान घायल 5 की हालत गंभीर, रायपुर रेफर करने की तैयारी

बिग ब्रेकिंग:-  जवानों से भरी मेटाडोर पलटी, 17 जवान घायल  5 की हालत गंभीर, रायपुर रेफर करने की तैयारी
जगदलपुर - TIMES OF BASTAR

05 जनवरी 2024 नारायणपुर;:- नारायणपुर के BSF जवानों से भरी वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। हादसे में 17 जवान घायल हुए हैं। घायल जवानों में से 5 लोगों की हालत गंभीर है। सभी को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया है। वाहन का स्टीयरिंग फेल होने की वजह से घटना हुई है। हादसा अंतागढ़ के पास कुम्हारी गांव के नजदीक हुआ है।

बताया जा रहा है कि, जवान मेटाडोर से कहीं जा रहे थे। इसी दौरान अंतागढ़-नारायणपुर मार्ग पर कुम्हारी गांव के पास गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे वाहन में सवार जवान घायल हो गए। हादसे के बाद घटना की जानकारी फ़ौरन कैंप के जवानों को दी गई। जिसके बाद साथी जवान मौके पर पहुंचे। सभी को नारायणपुर जिला अस्पताल लाया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है।

घायल जवानों का हाल जानने के लिए नारायणपुर पुलिस अधीक्षक पुष्कर शर्मा भी अस्पताल पहुंचे हैं। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गंभीर रूप से घायल जवानों को रायपुर रेफर किया जा रहा है। कांकेर जिले के अंतागढ़ क्षेत्र में नक्सल मोर्चे में ये BSF जवान तैनात थे।