नशे के सौदागरों पर बस्तर पुलिस की बड़ी कार्यवाही 6 आरोपी को बोधघाट पुलिस ने किया गिरफ्तार 54 किलो गांजा बरामद
13 अप्रैल 2026 जगदलपुर :- पुलिस अधीक्षक, शलभ कुमार सिन्हा के नेतृत्व मेें बस्तर पुलिस के द्वारा नशे के खिलाफ अभियान चलाकर नशे के सौदागरों तथा अपराधिक तत्वों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही किया जा रहा है। इसी तारतम्य मे प्रतिबंधित अवैध गांजा बिक्री करने के लिए परिवहन करने करने वालेमेडियटर के साथ छः आरोपी को गिरफ्तार करने में बस्तर पुलिस को सफलता मिली है।
दिनांक 12.04.2026 को जरिये मुखबीर से सूचना मिला कि राजस्थान से सुबह 04 व्यक्ति गोयल धर्मशाला के रूम नंबर 09 में आकर रुके है, जिनसे मिलने के लिए सुकमा के दो व्यक्ति अपने साथ चार अलग अलग बैगो में अवैध मादक पदार्थ गांजा लेकर आये है, अभी वे सभी 06 लोग गोयल धर्मशाला के रूम नंबर 09 में ही रुके हुए है, जिनके संयुक्त कब्ज़ा में चार अलग अलग बैग है जिसमें अवैध मादक पदार्थ गांजा रखे है जिसे अपने साथ राजस्थान ले जाने के लिए गाड़ी का इंतजाम कर रहे है, कि सूचना पर पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के दिशानिर्देशन में
अति. पुलिस अधीक्षक माहेश्वर नाग के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी बोधघाट टामेश्वर चौहान के नेतृत्व में थाना प्रभारी बोधघाट अन्य थाना स्टाफ के साथ टीम बनाकर सूचना की तस्दीकी तथा कार्यवाही हेतु तत्काल गोयल धर्मशाला के रूम नंबर 09 में रेड कार्यवाही किये रूम में रेड कार्यवाही के दौरान रूम अंदर 06 व्यक्ति मिले जिन्हे नाम पता पूछने पर अपना अपना नाम(1) बबलू कुशवाहा पिता लक्ष्मण कुशवाहा उम्र 32 वर्ष निवासी अघनपुर जिला धौलपुर (2) श्रीनिवास पिता भवानी सिंह उम्र 26 वर्ष निवासी अघनपुर जिला धौलपुर राजस्थान (3) देशराज कुशवाहा पिता विजय सिंह कुशवाहा उम्र 30 वर्ष निवासी अघनपुर थाना बलिया जिला धौलपुर राजस्थान (4) पंकज उपरेती पिता सरगी देवी सिंह उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम नदीम थाना सैया जिला आगरा उत्तर प्रदेश(5) राम सिंह पिता सामू सिंह उम्र 22 वर्ष निवासी की कृपाल थाना पुष्पाल जिला सुकमा(6) दुबराज कश्यप पिता सोनू कश्यप उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम की कृपाल थाना पुष्पाल जिला सुकमा का रहने वाला बताये जिसके संयुक्त कब्जे के 04 बैग की तलाशी लेने पर चारो बैग के अंदर भूरे रंग के सेलो टेप में लिपटा सात पैकेट में कुल 54kg मादक पदार्थ गांजा कुल किमती 26,97,200रु बरामद हुआ
जिसे अवैध रूप से परिवहन करने तथा बिक्री के संबंध में किसी प्रकार का वैध दस्तावेज आरोपियों द्वारा पेश नहीं करने से आरोपियों का यह कृत्य अपराध धारा 20 (B) NDPS Act का होना पाये जाने से उक्त मादक पदार्थ, तथा आरोपियों के कब्जे से बरामद 06 नग टच स्क्रीन मोबाइल, नगदी रकम 2,500 रु को विधिवत जप्त करते हुए उक्त आरोपियो को दिनांक 13.04.26 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड हेतु माननीय विशेष NDPS न्यायालय जगदलपुर भेजा गया है।
महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले अधिकारी / कर्मचारी
निरीक्षक:- टामेश्वर चौहान
उप निरीक्षक:- ललित नेगी, लोकेश्वर नाग
स उ नि :- दिनेश उसेंडी, सतीश श्रीवास्तव, देवेंद्र राय
प्रधान आरक्षक:- अहिलेश नाग, सुनील मनहर, पवन श्रीवास्तव
आरक्षक:- युवराज ठाकुर,कामदेव दर्रो, मानकू कोर्राम, विजय तिर्की , अवतार पटेल, थानेंद्र सिन्हा, होरी लाल आर्यों, विपिन मिंज, राम ठाकुर