बस्तर के दीपक को मिली राष्ट्रीय स्तर के पद की जिम्मेदारी बनाये गए आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

बस्तर के दीपक को मिली राष्ट्रीय स्तर के पद की जिम्मेदारी बनाये गए आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष
जगदलपुर - TIMES OF BASTAR

13 जुलाई 2022 जगदलपुर :- बस्तर सांसद दीपक बैज को उनके जन्मदिन की पूर्व संध्या पर उपहार स्वरूप एक महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष ने बस्तर सांसद दीपक बैज को आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।

इस खबर से बस्तर सहित सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ के कांग्रेसियों में खुशी की लहर दौड़ गयी है। सांसद को बधाई देने वालों का तांता लग गया है। गौरतलब है की बस्तर सांसद दीपक बैज युवा होने के साथ-साथ बेहद सरल एवं मृदुभाषी होने के चलते जनमानस मे बेहद लोकप्रिय हैं।

सांसद बनने के बाद उन्होंने क्षेत्र की विभिन्न समस्यों को बेबाकी से संसद में रखा और कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विपक्ष की भूमिका में दमदार सवाल भी उठाएं। जल, राष्ट्रीय राजमार्ग, रेलवे, आयरन ओर सहित बहुत से मुद्दों पर की गई उनकी जिरह की वजह से बस्तर को कई नई सौगातें भी मिली है। बहरहाल उनको राष्ट्रीय स्तर के पद पर नियुक्त किये जाने से एक दिन बाद आने वाले उनके जन्मदिवस के आयोजन पर चार चांद लगने की उम्मीद है।