कलेक्टर रजत को पत्रकारों ने दी भावभीनी विदाई

कलेक्टर रजत को पत्रकारों ने दी भावभीनी विदाई
जगदलपुर - TIMES OF BASTAR

2 जुलाई 2022 जगदलपुर :- आप लोगो का जो प्यार,सम्मान मिला वो मेरे लिए प्रशस्ति पत्र के समान है उक्त उदगार कलेक्टर रजत बंसल ने बस्तर जिला पत्रकार संघ द्वारा आयोजित विदाई समारोह के अवसर पर कहे। उन्होंने कहा कि युवावस्था से उन्हें बस्तर और यहां के माहौल को लेकर बहुत जिज्ञासा थी।


उन्होंने बस्तर और नक्सलवाद पर काफी अध्ययन भी किया। ट्रेनिंग पीरियड के दौरान पूर्व आईजी श्री कल्लूरी जी से मिलने और उन्हें सुनने का अवसर मिला और पढ़ाई सफल हुई और मुझे आईएएस बनने में सफलता मिली। बस्तर में बिताए पल और यहां के बुद्धिजीवी और ऊर्जावान पत्रकारों का जो साथ उन्हें मिला वो कभी नही भूल पाएंगे। पत्रकार हित के कुछ कार्य अधूरे रह गए हैं जो नए कलेक्टर साहब के माध्यम से आगे सम्पन्न हो जाएंगे। पदाधिकारियों ने उन्हें पुष्प गुच्छ भेंट किया और उनके साथ बिताए पलों को याद किया।