ब्रेकिंग 23 साल पुराने NCP नेता जग्गी हत्याकांड मामले में अमित जोगी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, उम्रकैद की सजा पर रोक

ब्रेकिंग 23 साल पुराने NCP नेता जग्गी हत्याकांड मामले में अमित जोगी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, उम्रकैद की सजा पर रोक
जगदलपुर - TIMES OF BASTAR

 23 अप्रैल 2026 दिल्ली  :- 23 साल पुराने एनसीपी नेता राम अवतार जग्गी हत्याकांड मामले में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री अजित जोगी के बेटे अमित जोगी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिल गई है. कोर्ट ने अमित जोगी की दोषसिद्धि और उम्रकैद की सजा पर रोक लगा दी है. दरअसल, हाईकोर्ट के फैसले को चुनौती देते हुए अमित जोगी ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था, जिसकी सुनवाई 20 अप्रैल के बाद 23 अप्रैल को हुई थी l

सुप्रीम कोर्ट के इस स्टे के बाद अमित जोगी को फिलहाल जेल नहीं जाना होगा। इससे पहले हाईकोर्ट ने उन्हें सरेंडर करने के लिए तीन हफ्ते का समय दिया था।

अमित जोगी की ओर से वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने पैरवी की। उन्होंने दलील दी कि हाईकोर्ट ने उनका पक्ष सुने बिना ही एकतरफा फैसला सुनाया था। 

अमित जोगी ने इस फैसले को "न्याय की जीत" बताया है।