पत्नी का कटा सिर हाथ में लेकर गलियों में घूमता रहा पति , दहशत में आए लोग...हत्या से पहले साथ बैठकर पी थी शराब

पत्नी का कटा सिर हाथ में लेकर गलियों में घूमता रहा पति , दहशत में आए लोग...हत्या से पहले साथ बैठकर पी थी शराब
जगदलपुर - TIMES OF BASTAR

23 अप्रैल 2026 कोरबा :-छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के बुंदेली गांव से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने इंसानियत को झकझोर कर रख दिया. यहां एक पति ने न केवल अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी, बल्कि उसका कटा हुआ सिर हाथ में लेकर गांव की गलियों में घूमता रहा. इस भयावह दृश्य को जिसने भी देखा, वह सन्न रह गया और पूरे गांव में दहशत फैल गई. आपसी विवाद में पति सालिक राम ने अपनी पत्नी चैत कुंवर की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी।

हैवानियत की हद तब पार हुई जब आरोपी पत्नी का कटा हुआ सिर और चाकू लेकर गांव की गलियों में घूमता रहा। इस भयावह दृश्य से पूरे गांव में दहशत और अफरा-तफरी मच गई।

बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच चरित्र शंका को लेकर अक्सर विवाद होता था। घटना के दिन भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ था, जिसके बाद आरोपी ने गुस्से में आकर इस वारदात को अंजाम दिया।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, एफएसएल टीम जांच में जुटी है।