छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी के चलते स्कूलों की छुट्टियां 20 अप्रैल से ग्रीष्मकालीन अवकाश 1 मई से शुरू होना था बढ़ते तापमान को देखते सरकार का फैसला
16 अप्रैल 2026 रायपुर :- छत्तीसगढ़ में शुरू हो गईं गर्मियों की छुट्टिया, अगले सप्ताह से बंद हो जाएंगे स्कूल छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का असर बढ़ रहा है, जिसका असर बच्चों पर भी पड़ रहा है. इसी के चलते राज्य सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है. इसके तहत स्कूलों में समर हॉलीडे यानी गर्मियों की छुट्टियां (Summer Holiday) का ऐलान किया है. अगले सप्ताह के पहले सोमवार (20 अप्रैल) से ही अब स्कूल बंद हो जाएंगे. इसके बाद अगला शैक्षणिक सत्र 15 जून से शुरू होगा. यह आदेश प्रदेश के सभी तरह के सरकारी, अनुदान प्राप्त, गैर अनुदान प्राप्त एवं अशासकीय स्कूलों पर लागू होगा.

जानकारी के अनुसार, राज्य सरकार ने बढ़ती गर्मी और लू के प्रभाव देखते हुए तय शेड्यूल से 10 दिन पहले स्कूल बंद करने का निर्णय लिया है. स्कूलों में 20 अप्रैल से छुट्टी शुरू हो जाएगी, जो लगभग 3 महीने की होंगी. 20 अप्रैल के बाद स्कूल सीधे 15 जून (School Open to 15 June) को खोले जाएंगे. छात्र-छात्राओं के पास समर हॉलीडे इंजॉय यानी गर्मियों की छुट्टियों का आनंद लेने के लिए लंबा समय रहेगा.
इससे पहले विभागीय समसंख्यक आदेश दिनांक 22 सितंबर 2025 के तहत 1 मई 2026 से 15 जून 2026 तक ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित किया गया था, लेकिन वर्तमान में पड़ रही तेज गर्मी और लू के कारण बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर की आशंका को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।
सरकार ने स्पष्ट किया है कि यह आदेश केवल छात्रों के लिए लागू होगा। शिक्षकों के लिए अवकाश में कोई बदलाव नहीं किया गया है। साथ ही, पूर्व में जारी आदेश की अन्य सभी शर्तें यथावत रहेंगी।