कलेक्टर रजत बंसल ने विदाई समारोह मे गाए खुद के कंपोज किए गए गाने देखें वीडियो

कलेक्टर रजत बंसल ने विदाई समारोह मे गाए खुद के कंपोज किए गए गाने देखें वीडियो
जगदलपुर - TIMES OF BASTAR

कलेक्टर रजत बंसल का अचानक यू चला जाना बस्तरवासियों के गले नही उतर रहा है
1 जुलाई 2022 जगदलपुर :- आज दिनभर अधिकारियों कर्मचारियों का विदाई आयोजन अनवरत चलता रहा।सूत्र बताते हैं कि कालांतर में किसी भी कलेक्टर के लिए लोग इतने भावविह्वल और भावुक नही हुए हैं जितने कि बंसल जी के लिए हुए।

सुबह 9 : 30 बजे पहला सत्र शुरू हुआ फिर लेखा वाणिज्यिक कर विभाग,स्कूल शिक्षा, आदिवासी विकास आख़िर में राजस्व। इस कार्यक्रम की सबसे ख़ास बात यह रही कि जैसे ही उद्घोषक अफ़ज़ल अली ने निवर्तमान कलेक्टर रजत बंसल को संबोधन के लिए आमंत्रित किया उन्हें सबको विस्मृत कर दिया अपनी खुद की लिखी हुई रचना की प्रस्तुति देकर ।

उन्होंने स्वरचित गीत को न केवल खुद संगीत बद्ध किया बल्कि बकायदा गाकर उसकी प्रस्तुति भी दी। उपस्थित अधिकारी कर्मचारी स्तब्ध रह गए  कलेक्टर बंसल की प्रस्तुति देखकर सभी ने उनके गीत,संगीत व गायकी की मुक्तकंठ से प्रशंसा की यह पल सबको आश्चर्यचकित करने वाला था।

रजत बंसल निर्विध्न होकर अपनी प्रस्तुति दे रहे थे हॉल में पसरा सन्नाटा इस बात की गवाही दे रहा था कि उनकी प्रस्तुति किसी सिद्धहस्त कलाकार से कमतर नही थी। जैसे ही उनका गायन सम्पन्न हुआ सबकी आंखे विस्मयकारी रहस्य से भरी हुई थी, वाकई रजत बंसल ने प्रशासनिक दायित्यों के इतर जो लोगों के दिलों पर राज किया वह एक नज़ीर है, बस्तर उनकी सेवाओं को कभी भूल नही पाएगा।