मोती ज्वैलर्स चोरीकांड में बड़ा अपडेट! CCTV फुटेज से महिला चोर गिरोह तक पहुंची बस्तर पुलिस, ग्रामीण क्षेत्रों के  जंगल पहाड़ों में ड्रोन के माध्यम से लगातार छापेमारी; घरों से गायब हैं संदिग्ध महिलाएं और बच्चे, जल्द कर सकती है बस्तर पुलिस खुलासा

मोती ज्वैलर्स चोरीकांड में बड़ा अपडेट! CCTV फुटेज से महिला चोर गिरोह तक पहुंची बस्तर पुलिस, ग्रामीण क्षेत्रों के  जंगल पहाड़ों में ड्रोन के माध्यम से लगातार छापेमारी; घरों से गायब हैं संदिग्ध महिलाएं और बच्चे, जल्द कर सकती है बस्तर पुलिस खुलासा
जगदलपुर - TIMES OF BASTAR

10 नवम्बर  2026 जगदलपुर :- जगदलपुर के संजय मार्केट स्थित मोती ज्वैलर्स में हुई सोने के आभूषणों की चोरी के मामले में पुलिस की जांच लगातार तेज होती जा रही है। चोरी की इस वारदात को अंजाम देने वाले महिला चोर गिरोह तक पहुंचने के लिए कोतवाली पुलिस CCTV फुटेज और अन्य सुरागों के आधार पर लगातार छापेमारी कर रही है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, चोरी की वारदात में शामिल बताई जा रही महिलाएं और बच्चे बस्तर के ग्रामीण क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। पुलिस को संदिग्धों के नाम और उनके घरों के पते की जानकारी मिल चुकी है। इसके बाद पुलिस टीम लगातार उनके संभावित ठिकानों और घरों पर दबिश दे रही है।

छापेमारी जारी, घरों से गायब मिले संदिग्ध!

बताया जा रहा है कि जब कोतवाली पुलिस की टीम संदिग्ध महिलाओं के घर पहुंची तो वे वहां मौजूद नहीं मिलीं। पुलिस लगातार अलग-अलग स्थानों पर दबिश दे रही है। हालांकि, अभी तक किसी की गिरफ्तारी की आधिकारिक पुष्टि सामने नहीं आई है।

छापेमारी के साथ जंगल-पहाड़ों में भी तलाश तेज, ड्रोन से संदिग्धों की पतासाजी में जुटी पुलिस!

मोती ज्वैलर्स चोरीकांड में बस्तर पुलिस की जांच अब और तेज हो गई है। सूत्रों के मुताबिक, कोतवाली पुलिस की टीमें ग्रामीण इलाकों में लगातार दबिश दे रही हैं। इतना ही नहीं, संदिग्ध महिलाओं और बच्चों की तलाश के लिए जंगलों और पहाड़ी क्षेत्रों में भी पतासाजी की जा रही है। बताया जा रहा है कि पुलिस ड्रोन कैमरों की मदद से संभावित ठिकानों पर नजर रख रही है।

लगातार छापेमारी के बावजूद संदिग्ध महिलाएं और बच्चे अपने घरों पर नहीं मिल रहे हैं। पुलिस उनके संभावित ठिकानों और आवाजाही से जुड़े सुराग जुटाने में लगी हुई है। CCTV फुटेज से मिले सुरागों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

अब पुलिस के सामने सबसे बड़ी चुनौती संदिग्धों तक पहुंचना और चोरी हुए सोने के आभूषणों की बरामदगी करना है। लगातार चल रही इस कार्रवाई के बाद उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही मोती ज्वैलर्स चोरीकांड में बड़ा खुलासा हो सकता है।

CCTV फुटेज से खुल सकता है चोरी का पूरा राज!

मोती ज्वैलर्स में हुई चोरी के बाद पुलिस ने दुकान सहित आसपास के CCTV कैमरों के फुटेज खंगाले। इन्हीं फुटेज और जांच में मिले सुरागों के आधार पर पुलिस संदिग्ध महिला गिरोह तक पहुंचने में जुटी है। अब पुलिस की प्राथमिकता आरोपियों को पकड़ना और चोरी हुए सोने के आभूषणों की बरामदगी करना है।

सोना कहां गया, पुलिस की जांच पर टिकी नजरें!

इस पूरे मामले में सबसे बड़ा सवाल चोरी हुए सोने की बरामदगी को लेकर है। आखिर महिला गिरोह ने सोने के आभूषण कहां छिपाए हैं और इस वारदात में कितने लोग शामिल हैं? पुलिस की आगे की कार्रवाई के बाद ही इन सवालों का खुलासा हो सकेगा।

फिलहाल बस्तर पुलिस और कोतवाली पुलिस की छापेमारी जारी है। सूत्रों के मुताबिक, जल्द ही इस मामले में बड़ी कार्रवाई और खुलासे की संभावना जताई जा रही है।