22 जनवरी को स्कूलों की छुट्टी के बाद, अब शराब बिक्री और मांस बिक्री पर भी रोक, आदेश जारी, जानिए क्यों

22 जनवरी को स्कूलों की छुट्टी के बाद, अब शराब बिक्री और मांस बिक्री पर भी रोक, आदेश जारी, जानिए क्यों
जगदलपुर - TIMES OF BASTAR

रायपुर : अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर तैयारियां जोरों पर है। इस मौके पर छत्तीसगढ़ सरकार ने भी खास तैयारी की है। 22 जनवरी को रामलाल की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर प्रदेश में बड़ा और अहम आदेश जारी किया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर 22 जनवरी को पशुवध और मांस बिक्री की दुकानें बंद रखने का आदेश जारी किया है। मुख्यमंत्री ने जन आस्था को देखते हुए यह फैसला लिया है। सीएम साय के निर्देश पर नगरीय प्रशासन विभाग की ओर से आदेश जारी कर दिया गया है। इसके साथ ही लेटर में यह भी लिखा गया है कि इस आदेश का कड़ाई से

छत्तीसगढ़ में शराब दुकान भी रहेंगी बंद

22 जनवरी के दिन प्रदेश में शराब दुकानों को भी बंद रखा जाएगा। इस आशय में कुछ दिन पहले मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने निर्देश जारी कर दिए थे। इसके बाद 22 जनवरी के दिन प्रदेश में शराब की बिक्री पर भी प्रतिबंध रहेगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव ने आबकारी विभाग के अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए, हर जिले में इस आदेश का कड़ाई से पालन करने को कहा है। जिला कार्यालयों, संभागीय एवं राज्य स्तरीय उड़नदस्ता टीमों को आदेश का गंभीरता से पालन करने के लिए आदेश भी जारी हो चुका है।

स्कूलों की भी छुट्टी

छत्तीसगढ़ की विष्णु देव सरकार ने पहले ही 22 जनवरी के दिन स्कूल और कॉलेज की छुट्टी करने का ऐलान कर दिया। शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव को लेटर लिखा था। इसके बाद स्कूल और कॉलेज की छुट्टी करने का फैसला किया गया। स्कूल और कॉलेज की छुट्टी को लेकर शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने आदेश भी जारी किया है। अब 22 जनवरी को बच्चों को स्कूल नहीं जाना होगा

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर बैन

इसी बीच सीएम विष्णु देव साय ने 22 जनवरी को सूबे में मीट बिक्री पर बैन कर दिया है। इस दिन पशुवध और मांस की बिक्री नहीं होगी। इससे जुड़ी दुकानें बंद रहेगी। मुख्यमंत्री ने जन आस्था को देखते हुए यह फैसला लिया है। इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिया गया है।