तीसरे चरण क़े मतदान के बाद साफ हो गया की भाजपा से ज्यादा सीटें जीतेंगे कांग्रेस  भाजपा 150 तक नहीं पहुंचेगी मोदी और साय सरकार क़े खिलाफ मतदान हुआ दिपक बैज

तीसरे चरण क़े मतदान के बाद साफ हो गया की भाजपा से ज्यादा सीटें जीतेंगे कांग्रेस  भाजपा 150 तक नहीं पहुंचेगी मोदी और साय सरकार क़े खिलाफ मतदान हुआ दिपक बैज
जगदलपुर - TIMES OF BASTAR

08 मई 2024 जगदलपुर :- कांग्रेस पार्टी मतदाताओं का आभार व्यक्त करती है,छत्तीसगढ़ की जनता ने भीषण गर्मी की परवाह नहीं करते हुये अपने लोकतांत्रिक कर्तव्य को मतदान करके निभाया यह छत्तीसगढ़ के मतदाताओं की अपने प्रजातांत्रिक अधिकारों के प्रति जागरूकता को दिखाता है। कांग्रेस पार्टी सभी मतदाताओं का अभिनंदन करती है। 

तीसरे चरण के साथ ही राज्य के सभी 11 लोकसभा सीटों पर मतदान पूरा हो गया है। सभी 11 सीटों पर कांग्रेस के जीत की संभावनायें प्रबल है। कांग्रेस भाजपा से ज्यादा सीटें जीत रही है।

छत्तीसगढ़ की जनता ने बदलाव के लिये मतदान किया है। जनता ने महंगाई, बेरोजगारी, वादाखिलाफी के विरोध मतदान किया।

कल मतदान हुये सभी 7 लोकसभा क्षेत्रों में कांग्रेस के पक्ष में रूझान साफ दिख रहा था। लोग मोदी सरकार की विदाई के लिये भीषण गर्मी में अपने घरों से निकलकर मतदान केन्द्रों तक आये और कांग्रेस के पक्ष में मतदान किया। पहले दो चरणों से ही साफ हो गया था प्रदेश की जनता में मोदी सरकार के लिये आक्रोश है।

तीसरे और अंतिम चरण में मतदाताओं के रूख ने पुख्ता कर दिया कि राज्य की जनता मोदी सरकार के 10 साल के कुशासन और वादाखिलाफी से परेशान है। जनता ने अपने मतदान की शक्ति से देश के हालात को बदलने का मन बना लिया था और मतदान केंद्र पहुंचकर भाजपा सरकार के खिलाफ वोट किया।

छत्तीसगढ़ के समान ही पूरे देश में मोदी सरकार के खिलाफ वातावरण है। भारतीय जनता पार्टी के 400 पार का नारा खोखला साबित हो गया। जनता समझ गयी कि भाजपा 400 पार का नारा संविधान बदलने के लिये दे रही है। 

तीन चरणों के मतदान के बाद तस्वीर बहुत हद तक साफ हो गयी। 400 का नारा देने वाली भाजपा 150 तक पहुंचने के पहले ही हांफने लगी है

तीन चरणों के मतदान के बाद मोदी और भाजपा घबरा गये उनके भाषणों का रूख बदल गया। वे अपनी 10 साल की कोई भी उपलब्धि नहीं बता पा रहे है। चुनाव को हिन्दू, मुस्लिम, मंगलसूत्र, मछली, मटन, मीट तक ले जाने की तमाम कोशिशे मोदी और उनके साथियों ने किया।लेकिन तीसरे चरण क़े मतदान क़े बाद साफ हो गया भाजपा क़े बहकावे मे जनता नहीं आयी 

इस चुनाव में भाजपा का हिडन एजेंडा संविधान को बदलने और आरक्षण को समाप्त करने का बेनकाब हुआ। जनता यह समझ गयी कि संविधान बदलने के लिये भाजपा 400 पार का नारा दे रही है। लोग यह भी जान गये कि यह संविधान इसलिये बदलना चाह रहे कि बाबा साहब ने वंचित वर्गों के लिये जो प्रावधान संविधान में किया है वह संविधान बदलकर समाप्त किया जा सके। लेकिन भाजपा की यह बदनीयती खुलकर जनता के सामने आ गयी।

इस चुनाव के प्रचार को कांग्रेस पार्टी ने सकारात्मकता के साथ किया। हमने अपने न्याय पत्र को जनता के सामने रखा है। यही कारण है कि देश भर में जनता बदलाव के लिये मतदान कर रही है।तीन चरणों मे यह साबित हुआ 

किसान, मजदूर, महिलाएं देश में कांग्रेस की सरकार बनाने लामबंद है। किसान, मजदूर भी केंद्र में बदलाव के पक्षधर हो गये है। जनता को कांग्रेस के वादों से आशा की नई किरण दिख रही है।

कांग्रेस ने कुल 5 न्याय की गारंटी दिया है। नारी न्याय, युवा न्याय, किसान न्याय, मजदूर न्याय और भागीदारी न्याय पांचो न्याय घोषित होने के बाद से ही देश के हर वर्ग के मतदाताओं में कांग्रेस के प्रति नजरिया बदला है लोगों को कांग्रेस की सरकार में अपना भविष्य दिख रहा है।इसीलिए तीसरे चरण मे भी कांग्रेस क़े पक्ष मे मतदान हुआ 

कांग्रेस ने महिलाओं को हर साल 1 लाख और महीने में 8333 रू. देने का वादा किया है। इसके साथ ही केंद्रीय भर्तियों में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण का भी वादा कांग्रेस ने किया है। कांग्रेस की इस घोषणा के बाद महिलायें मतदाताओं का ध्रुवीकरण कांग्रेस की ओर हुआ है।

महिलायें देश में कांग्रेस नेतृत्व वाली सरकार बनाने के लिए कांग्रेस के पक्ष में मतदान किया 

मजदूरों को लगता है केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनने पर उनके जीवन स्तर में सुधार होगा। कांग्रेस ने मनरेगा मजदूरों की मजदूरी 200 से बढ़ाकर 400 करने का वादा किया है इससे देश के मजदूरों के जीवन स्तर में बदलाव आयेगा। कांग्रेस की मनमोहन सरकार ने मनरेगा के तहत रोजगार को कानूनी बनाया था, फिर से कांग्रेस मजदूरों के मजदूरी बढ़ाने की गारंटी दे रही है।

देश का अन्नदाता किसानो ने भी मोदी सरकार के खिलाफ मतदान किया है 

किसानों को लगता है कि मोदी सरकार के रहते उनके हालात में सुधार नहीं होगा। कांग्रेस किसानों को उनकी उपज की पूरी कीमत देने को भी प्रतिबद्ध है।

कांग्रेस ने किसानों से वादा किया है कि न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) को कानूनी गारंटी देगी, इसके लिये संसद में कानून बनाया जायेगा। स्वामीनाथन कमेटी की सिफारिशों के अनुसार समर्थन मूल्य निर्धारण करेगी।

कांग्रेस ने कृषि उत्पादों को, कृषि उपकरणों को जीएसटी के दायरे से बाहर लाने का वादा किया है।

कांग्रेस के भागीदारी न्याय के वादे से वंचित वर्गो का भरोसा कांग्रेस के प्रति बढ़ा है, लोग कांग्रेस की सरकार बनाने क़े लिए मतदान हुआ केंद्र की मोदी सरकार के साथ 5 माह की साय सरकार के खिलाफ भी जनता ने मतदान किया

14 दिसंबर को पहली कैबिनेट में 18 लाख मकान स्वीकृति किया लेकिन केंद्र ने इनके एक मकान के प्रस्ताव को नहीं माना, इनके 18 लाख मकान सिर्फ होर्डिंग और कागजों में बने है। जनता ने इस वादाखिलाफी का बदला चुनाव में भाजपा के खिलाफ मतदान करके लिया है 

2 साल के बकाया बोनस में भी किसानों को धोखा दिया 17-18 के बोनस को देने का वादा कर 15-16 का बोनस दिया ताकि कम लोगों को फायदा हो। जनता इसके खिलाफ मतदान करेगी।

बेरोजगारी भत्ता देना बंद कर दिया।

गोबर खरीदी बंद कर दिया, गोठान बंद कर दिया। राज्य में गौमाता की स्थिति खराब हो गयी। गौ तस्करी शुरू हो गयी। राजधानी में गोवंश से भरे ट्रेलर पकड़ाये।

महतारी वंदन में पहली किस्त सभी माताओं को नहीं मिला, दूसरी किस्त भी 40 प्रतिशत महिलाओं को ही मिला, तीसरी किस्त तो अभी 10 प्रतिशत के खाते में नहीं आया लोकसभा चुनाव में यह हाल है तो चुनाव के बाद यह इसको भी बंद कर देंगे जल, जंगल, जमीन से आदिवासियों के अधिकारों को कमजोर करने की साजिशें शुरू हो गई है l

छत्तीसगढ़ अपराधगढ़ बन गया।

5 माह में सरकार हांफती दिख रही है। 5 माह में ही कोई सरकार इतनी आलोकप्रिय हो सकती है इसका उदाहरण छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार है। जनता इन सबके खिलाफ मतदान किया है और पूरे देश मे बचे हुए क्षेत्रो मे भी भाजपा क़े खिलाफ मतदान होगा इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी