CG ब्रेकिंग :- महिला जिलाध्यक्ष के बाद एक और बड़ा नाम थामेगा भगवा झंडा,जल्द होगा खुलासा...मुख्यमंत्री को स्थानीय भाजपाई देंगें सबसे बड़ा तोहफ़ा

CG ब्रेकिंग :- महिला जिलाध्यक्ष के बाद एक और बड़ा नाम थामेगा भगवा झंडा,जल्द होगा खुलासा...मुख्यमंत्री को स्थानीय भाजपाई देंगें सबसे बड़ा तोहफ़ा
जगदलपुर - TIMES OF BASTAR

27 मार्च 2024 जगदलपुर :- लोकसभा टिकट वितरण के बाद कयास लगाए जा रहे थे कि कांग्रेस के कुछ पार्षदों समेत एक दिग्गज नेता भाजपा में प्रवेश ले सकते हैं। संभवतः मुख्यमंत्री के समक्ष आज भाजपा प्रवेश कर सकते हैं।

कुछ दिनों पहले भी कांग्रेस की महिला अध्यक्ष  ने भाजपा प्रवेश किया था और दो महिला पार्षदों ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष को अपना इस्तीफा दिया था। तब से राजनितिक गलियारों में हलचल मची हुई थी, इधर कई कोंग्रेसी भी नाराज चल रहे थे।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक आज एक बहुत बड़ा नाम भी इस प्रवेश में शामिल हो सकता हैं। भा ज पा. ने जिस तरह से फायर ब्रांड राजनीति की है इससे इस कयास को बल मिलता है।भीतरखाने से जो खबरें आ रही हैं उस पर यक़ीन करें तो निगम के नेता प्रतिपक्ष सत्ता पक्ष के बहुत से गड्ढों को जानते हैं।जब सरकार उनकी नहीं थी तब बातें केवल विरोध और धरने तक सीमित थी l

पर अब हालात बदल गए हैं, छत्तीसगढ़ में भा ज पा की सरकार काबिज़ हो चुकी है ऐसे में दबी चीज़ें खोदी न जा सकें और सबकुछ आपसी तालमेल से सुलझ जाएं इसके लिए ज़रूरी है सत्ता के साथ चलना और आज मुख्यमंत्री का प्रवास भी है तो इस मौक़े को भाजपा चुकेगी नही और शाम तक कुछ बड़े नाम भगवा अंगवस्त्र धारण कर चुके होंगें।