Congress candidates List: कांग्रेस के 17 उम्मीदवारों की सूची जारी... देखें लिस्ट

Congress candidates List: कांग्रेस के 17 उम्मीदवारों की सूची जारी... देखें लिस्ट
जगदलपुर - TIMES OF BASTAR

2 अप्रैल 2024  नई दिल्ली :- कांग्रेस ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए 17 उम्मीदवारों की सूची जारी की है। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रभारी सचिव सप्तगिरी उल्का को दोबारा कोरापुट अजजा से टिकट दी गई । पार्टी की ओर से आंध्र प्रदेश के कडप्पा से वाईएस शर्मिला रेड्डी और बिहार के कटिहार से तारिक अनवर को चुनावी मैदान में उतारा है।

 कांग्रेस की इस लिस्ट में आंध्र प्रदेश, ओडिशा, बिहार और पश्चिम बंगाल समेत 17 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम हैं। लिस्ट में आंध्र की 5 सीट, बिहार की 3, ओडिशा की 8 और पश्चिम बंगाल की एक सीट पर प्रत्याशियों का ऐलान किया गया है।