लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट...57 प्रत्याशियों के नाम शामिल...देखिए लिस्ट..!!

लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट...57 प्रत्याशियों के नाम शामिल...देखिए लिस्ट..!!
जगदलपुर - TIMES OF BASTAR

21 मार्च 2024 नई दिल्ली :- कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की अध्यक्षता में आयोजित ‘केंद्रीय चुनाव समिति’ की बैठक में लोकसभा चुनाव, 2024 के लिए 57 लोकसभा सीटों पर कांग्रेस उम्मीदवारों के नाम की तीसरी लिस्ट जारी कर दी गई है।

आपको बता दें अपनी तीसरी सूची में कांग्रेस ने गुजरात, कर्नाटक, महाराष्ट्र, पुडुचेरी, राजस्थान, तेलंगाना और पश्चिम बंगाल की लोकसभा सीटों के लिए कैंडिडेट्स का ऐलान किया है।

 
कांग्रेस पार्टी ने गुरुवार शाम को लोकसभा चुनाव के लिए गुजरात और महाराष्ट्र समेत सात राज्यों में 57 लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों का ऐलान किया। कांग्रेस पार्टी ने इससे पहले पहली लिस्ट में 39 और दूसरी लिस्ट में 43 नामों की घोषणा की थी।
अभी भी जारी इन 57 लोकसभा उम्मीदवारों की लिस्ट में छत्तीसगढ़ के पांच प्रत्याशियों  का नाम  इस सूची मे नहीं है उम्मीद है कल तक छत्तीसगढ़ के पांच प्रत्याशियों  की नाम की घोषणा कर दी जाएगी l