Crime : मायके जाने की जिद कर रही थी पत्नी, पति ने कुल्हाड़ी से काट डाला गर्दन

Crime : मायके जाने की जिद कर रही थी पत्नी, पति ने कुल्हाड़ी से काट डाला गर्दन
जगदलपुर - TIMES OF BASTAR

13 जुलाई 2024 खुरई :- सागर जिले के मालथौन थाना क्षेत्र के धौर्रा गांव में पति ने अपनी मूकबधिर पत्नी की केवल इस वजह से हत्या कर दी क्योंकि वह मायके जाने की जिद कर रही थी। पुलिस ने कुछ ही घंटों में आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।सागर जिले के मालथौन थाना क्षेत्र के धौर्रा गांव में एक पत्नी को मायके जाने की जिद करना इतना भारी पड़ा कि पति ने उसकी कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पति को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी देते हुये मालथौन थाना प्रभारी योगेन्द्र सिंह दांगी ने बताया कि धौर्रा गांव निवासी मोहनी कुशवाहा मायके जाने की जिद कर रही थी। लेकिन उसके पति राजेश उसको मायके जाने से मना कर रहा था। लेकिन पत्नी जिद करने लगी। तो दोनों के बीच विवाद होने लगा। गुस्साये पति ने कुल्हाड़ी से उसकी गर्दन पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया। जिससे उसकी वहीं मौत हो गई।-

पुलिस ने आरोपी पति राजेश कुशवाहा को गिरफ्तार कर खुरई न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। बताया जा रहा है कि मृतक महिला मूक बधिर थी और दोनों के सात साल से कम उम्र के 6 बच्चे हैं।