BJP सरकार में छत्तीसगढ़ बना अपराधगढ़', PCC चीफ दीपक बैज बोले- राजधानी रायपुर से लेकर बस्तर तक हत्या, लूट की घटनाएं चिंताजनक कानून व्यवस्था समाप्त

BJP सरकार में छत्तीसगढ़ बना अपराधगढ़', PCC चीफ दीपक बैज बोले- राजधानी रायपुर से लेकर बस्तर तक हत्या, लूट की घटनाएं चिंताजनक कानून व्यवस्था समाप्त
जगदलपुर - TIMES OF BASTAR

09 जनवरी 2024 जगदलपुर :- छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने भाजपा को जमकर घेरा है। उन्होंने कहा कि, राज्य में BJP की सरकार बनते ही छत्तीसगढ़ अब अपराधगढ़ बन गया है राजधानी रायपुर से लेकर बस्तर तक हत्या, लूट की वारदातें हो रही हैं। सरकार बने अभी एक महीना ही हुआ है, और चाकूबाजी हो रही, गोलियां चल रही हैं। दीपक ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था समाप्त हो चुकी है। 

दीपक बैज ने अपना बयान जारी किया है। उन्होंने कहा कि, राजधानी में सरे आम चाकू मारकर एक युवक की हत्या कर दी गई। एक दूसरी घटना में राजधानी में ही अपराधियों ने दौड़ा-दौड़ाकर युवक को मार डाला। कांकेर के पखांजूर में भाजपा नेता असीम राय की गोली मारकर हत्या कर दी गई। प्रदेश के हर शहर में चाकूबाजी, लूट की वारदातें आम हो गई है। सरकार बदलते ही ऐसा लगने लगा है जैसे कानून का राज समाप्त हो गया है।

बेलगाम हुए अपराधी- दीपक

दीपक का कहन है कि, यह बेहद ही दुर्भाग्यजनक है कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार बने चंद दिन ही हुए हैं और प्रदेश में अपराधियों के हौसले बुलंद हो गए हैं। अपराधी बेलगाम हो चुके हैं। सरेआम लोगों की हत्याएं की जा रही हैं, गोलियां चल रही है। प्रदेश में एक बार फिर वही आतंक का दौर वापस आ गया है जो 2018 के पहले था। गोलियां मार कर लोगो को लूटा जाता था, अपराधी पकड़े नहीं जाते थे।

बढ़ता अपराध राज्य के लिए चिंता का विषय

वारदात के बाद अब भी अपराधी बैखोफ होकर घूम रहे हैं। यह भारतीय जनता पार्टी का जंगलराज है जो पूरे छत्तीसगढ़ में फिर से वापस आ गया है। जिसके कारण अपराधी और अराजकतत्व फिर सिर उठाने लगे हैं। राज्य में नक्सल गतिविधियां बढ़ गई हैं। यह प्रदेश के लिए चिंताजनक है।