मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने शहीद जवानों के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी

मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने शहीद जवानों के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी
जगदलपुर - TIMES OF BASTAR

31 जनवरी 2024 जगदलपुर :- कल  नक्सली हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि देने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा साथ में मंत्रीगण करणपुर स्थित सीआरपीएफ 201 बटालियन कैंप में श्रद्धांजलि देने पहुंचे l

वन मंत्री केदार कश्यप, विधायक चित्रकोट विनायक गोयल, विधायक बस्तर  लखेश्वर बघेल डीजीपी अशोक जुनेजा, एडीजी नक्सल ऑपरेशन विवेकानंद सिन्हा, कमिश्नर  श्याम धावड़े, आईजी  सुन्दरराज पी. सीआरपीएफ के वरिष्ठ अधिकारी सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की