"बढ़ती बेरोजगारी और न्याय का हक मिलने तक" के नारे के साथ विधानसभा स्तरीय मशाल रैली का आयोजन बस्तर युवा कांग्रेस द्वारा किया गया

"बढ़ती बेरोजगारी और न्याय का हक मिलने तक" के नारे के साथ विधानसभा स्तरीय मशाल रैली का आयोजन बस्तर युवा कांग्रेस द्वारा किया गया
जगदलपुर - TIMES OF BASTAR

01 फरवरी 2024 जगदलपुर :- छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस के निर्देशानुसार आज बस्तर विधानसभा में मशाल रैली निकाल कर युवा कांग्रेस के नेताओ ने किया केंद्र और प्रदेश शासित बीजेपी सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन।

राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी डॉ. पलक वर्मा जी, प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा जी, राष्ट्रीय सचिव एवं सह प्रभारी सम्राट केशरी जेना जी, प्रदेश उपाध्यक्ष जिशान कुरैशी जी, प्रदेश सचिव एंव बस्तर ग्रामीण प्रभारी विक्रांत सिंह के आह्वाहन पर बस्तर जिला युवा कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष अभिषेक डेविड जी के निर्देश पर मशाल रैली का आयोजन बस्तर विधानसभा में किया गया l

प्रदर्शन में शामिल प्रदेश सचिव एवं बस्तर ग्रामीण प्रभारी विक्रांत सिंह, ग्रामीण जिला युवा कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष अभिषेक डेविड, बस्तर विधानसभा अध्यक्ष रियाज खान, पार्षद नगर पंचायत बस्तर अनिल परिहार,पार्षद एवं युवा कांग्रेस के नेता

अंकित पारख, जनपद सदस्य लखेश्वर कश्यप, झारतराई सरपंच रूपसय कोर्राम, विधानसभा महासचिव मानी बघेल, पूर्व जिला महासचिव महेंद्र बिल्लू, राज शेखर तिवारी, विजय ध्रु, विक्की राव, प्रदेश सह संयोजक शेख अनस, पिंटू यादव, बल्लू बघेल, उमाकांत कंवर आदि युवा भारी संख्या के उपस्थित रहे।