ब्रेकिंग :- नक्सली हमला: मा ओवादियों ने नये पुलिस कैम्प मे  दागे BGL, मौके से 30 किलो की 6 IED भी बरामद , सर्चिंग जारी 

ब्रेकिंग :- नक्सली हमला: मा ओवादियों  ने नये पुलिस कैम्प मे  दागे BGL, मौके से 30 किलो की 6 IED भी बरामद , सर्चिंग जारी 
जगदलपुर - TIMES OF BASTAR

15 फरवरी 2024 बीजापुर :- छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में माओवादियों ने नये बने पुलिस कैंप पर हमला कर दिया है। नक्सलियों ने भारी मात्रा में BGL दागे हैं। हालांकि, सभी जवान सुरक्षित हैं। जवानों जवाबी  कार्रवाई के बाद नक्सली मौके से भाग निकले हैं। मौके से 5-5 किलो की कुल 6 IED बरामद की गई है। इलाके में सर्चिंग जारी है। 

जानकारी के मुताबिक, जिले के धुर नक्सल प्रभावित इलाके गुंडम में फोर्स ने आज ही नया कैंप बनाया था । इस बात की खबर नक्सलियों तक पहुंची जिसके बाद नक्सली मौके पर पहुंच गए और कैंप पर BGL दागे हालांकि, जवानों ने भी मोर्चा संभाला। नक्सलियों को  जवानों ने भी जवाबी कारवाही कर खदेड़ा l

बताया जा रहा है कि जवाबी करवाई में नक्सली घने जंगल की आड़ लेकर भाग निकले। जवानों ने इलाके की सर्चिंग की जिसमें 5-5 किलो की कुल 6 IED बरामाद की गई। जिसके बाद जवानों ने IE£D को मौके पर जी डिफ्यूज कर दिया है। फिलहाल इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुईं है।