नवजात को चूहों के बिल में मिट्टी से पाटा, रोने की आवाज आई तो लोगों ने निकाला, अस्पताल में भर्ती, जांच में जुटी पुलिस 

नवजात को चूहों के बिल में मिट्टी से पाटा, रोने की आवाज आई तो लोगों ने निकाला, अस्पताल में भर्ती, जांच में जुटी पुलिस 
जगदलपुर - TIMES OF BASTAR

25 जनवरी 2024 जगदलपुर :- छत्तीसगढ़ बस्तर का मामला कोड़ेनार क्षेत्र के तोकापाल गांव का है. एक मां ने अपनी नवजात बेटी को मारने के लिए हर वो कोशिश की जो वह कर सकती थी छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले के एक गांव में 1 दिन की नवजात बच्ची को जसकी मां ने चूहों के बिल में पाट दिया।

हालांकि, रोने की आवाज सुनकर लोग मौके पर पहुंचे। बच्ची को बिल से निकाला गया। फिर उसे अस्पताल लाया गया। जहां उसका इलाज किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि, बच्ची की स्थिति ठीक है। मामला कोड़ेनार थाना क्षेत्र का है। 

जानकारी के मुताबिक, मामला जिले के तोकापाल का है। इस गांव की रहने वाली एक युवती का एक युवक से प्रेम प्रसंग का मामला चल रहा है। युवती गर्भवती थी। वहीं 22 जनवरी की आधी रात युवती ने बच्ची को जन्म दे दिया। जिसके बाद उसने इसकी जानकारी अपने प्रेमी युवक को दी। हालांकि, उसने युवती और बच्ची को अपनाने से मना कर दिया। 

जिसके बाद 23 जनवरी को युवती ने नवजात को मारने का प्लान बनाया। फिर गांव में ही नीलगिरी के पेड़ के पास चूहों के बिल में बच्ची को पाट दिया। बताया जा रहा है, जिस समय नवजात को पाटा गया उससे कुछ देर बाद गांव के ही कुछ लोग नीलगिरी के पेड़ के पास पहुंचे थे। जिन्हें रोने की आवाज आई। जिसके बाद चूहों के बिल से बच्ची को सुरक्षित निकाला गया। 

इस मामले की जानकारी पुलिस को और एंबुलेंस को दी गई। मौके पर पहुंची एंबुलेंस 108 से बच्ची को फौरन गांव के ही अस्पताल लाया गया। फिर बेहतर उपचार के लिए उसे डिमरापाल मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। डॉक्टरों की मानें तो बच्ची की स्थिति खतरे से बाहर है। हालत ठीक है। उधर, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। जांच पूरी होने के बाद मामले के खुलासा किया जाएगा।