24 घंटे में बदलेगा मौसम : 14 राज्यों में बारिश का येलो अलर्ट...मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

24 घंटे में बदलेगा मौसम : 14 राज्यों में बारिश का येलो अलर्ट...मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी
जगदलपुर - TIMES OF BASTAR

19 फरवरी 2024 Weather :- देश में मौसम अभी सामान्य बना हुआ है। हालांकि एक बार फिर से बारिश और ओलावृष्टि अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग द्वारा अपने पूर्व अनुमान में स्पष्ट किया गया कि जल्दी मौसम में बदलाव आएगा। 20 से 22 फरवरी तक तेज हवा के साथ बारिश और वज्रपात की संभावना जताई गई है।

आगामी 5 से 7 दिनों तक भारी बारिश

इसके साथ ही किसानों को भी सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। यूपी, एमपी, बिहार, झारखण्ड, हरियाणा, राजस्थान सहित पंजाब में आंधी तूफान की चेतावनी है जबकि पश्चिमी प्रदेश में ओलावृष्टि की संभावना जताई जा रही है।

मौसम विभाग के मुताबिक 20 फरवरी से मौसम में बदलाव आएगा। इसके साथ ही कई इलाकों में बारिश देखी जाएगी।18 से फरवरी पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में बारिश होगा। पर्वतीय क्षेत्रों की बात करें तो जम्मू कश्मीर, लेह, लद्दाख, गिलगित, हिमाचल और उत्तराखंड में भी आगामी 5 से 7 दिनों तक भारी बारिश देखी जाएगी। पर्वतों के ऊंची चोटियों पर बर्फबारी का भी अलर्ट जारी किया गया है।

मैदानी इलाकों में 25 फरवरी तक बारिश की संभावना

20 से 22 फरवरी के बीच तेज हवा के साथ मध्यम बारिश

  • पूर्वी उत्तर प्रदेश, पंजाब बिहार झारखण्ड, असम, मेघालय, मणिपुर आदि राज्यों में आंधी और बारिश जारी रहेगी जबकि उत्तरी मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी मौसम बदलेगा। 
  • 22 फरवरी के बाद इसका असर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ पर देखा जाएगा। हालांकि उत्तर प्रदेश, बिहार झारखण्ड, राजस्थान में ओलावृष्टि की संभावना है।
  • 20 से 22 फरवरी के बीच तेज हवा के साथ मध्यम बारिश से फसलों को नुकसान पहुंच सकता है।
  • UP के 24 जिले में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। ओले गिरने की संभावना जताई गई है। 
  • 4 से 5 दिनों तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा। 40 किलोमीटर की रफ्तार से हवा भी चलेगी।