"BPS" बस्तर परिवहन संघ का आज है चुनाव, किसके सर पे सजेगा अध्यक्ष का ताज, देर रात आएगा फैसला,

"BPS" बस्तर परिवहन संघ का आज है चुनाव, किसके सर पे सजेगा अध्यक्ष का ताज, देर रात आएगा फैसला,
जगदलपुर - TIMES OF BASTAR

25 फरवरी 2024 जगदलपुर :-  बस्तर परिवहन संघ  का आज मतदान होना है। बीपीएस के 21 सौ 18  मतदाता BPS संघ के नये अध्यक्ष का फैसला करेंगे। मतदान के लिए सुबह आठ बजे से शाम 4 बजे तक का समय तय किया गया है। मतदान के बाद शाम पांच बजे से मतों की गिनती सुरु होगी और देर रात तक नतीजे जारी कर दिये जायेंगे।  

इस बार बस्तर परिवहन संघ के चुनावों में तीन पैनल मैदान में हैं। इनमें मलकीत सिंह गैदू, अमर रियार और प्रदीप पाठक का पैनल शामिल है। मतदान को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं। जिला प्रशासन आज मतदान स्थल और इसके आसपास भारी पुलिस बल तैनात किये गये है l देर रात आयेगा परिणाम l