बचेली : एनएमडीसी सेवानिवृत्त कल्याण समिति का वार्षिक मिलन समारोह संपन्न

बचेली : एनएमडीसी सेवानिवृत्त कल्याण समिति का वार्षिक मिलन समारोह संपन्न
जगदलपुर - TIMES OF BASTAR

3 मार्च 2024 बचेली :- बचेली में एनएमडीसी सेवानिवृत्त कल्याण समिति का वार्षिक मिलन समारेह संपन्न हुआ। जिसमे मुख्य अतिथि बचेली परियोजना के अधिशासी निदेशक बी. वेंकटश्वर्लु, विशिष्ट अतिथि कार्मिक महाप्रबंधक धर्मेन्द्र आचार्य, उत्पादन महाप्रबंधक रामायण, एनएमडीसी रिटायर्ड एसोसिएशन छत्तीगढ़ के महासचिव एलएम सिद्दकी थे।

कार्यक्रम की शुरूआत अपने बिछड़े हुए साथियो को श्रंद्वाजलि देकर किया गया। अतिथियो का स्वागत समिति के पदाधिकारियो द्वारा किया गया। स्वागत भाषण समिति के अध्यक्ष डी साहु द्वारा दिया गया। इसके बाद अतिथियो ने अपने अपने विचार इस मिलन समारोह के विषय में बताए। इंटक ट्ेड यूनियन के सचिव आशीष यादव द्वारा रिटायर्ड कर्मचारियो के हित में किए जा रहे प्रयासो के बार में बताया। एमएल सिद्दकी ने हमारे रिटायर्ड कर्मचारिये को जो सुविधाए एनएमडीसी द्वारा मिल रही उसकी जानकारी दी गई। साथ ही साथ ईपीएस 95 द्वारा दिए जा रहे पेंशन को बढ़ाए जाने के लिए जो संघर्ष राष्ट्ीय स्तर पर किया जा रहा है उसकी जानकारी दिया गया।

CG News

अधिशासी निदेशक बी. वेंकटश्वर्लु, धर्मेद्र आचार्या, श्री रामायण ने भी अपने अपने विचार रखे। कार्यक्रम में मो. युनुस ने कविता पाठ से समां बांध दिया। अमृतलाल यदु द्वारा मंच का सफलतापूर्वक संचालन किया गया। मंचीय कार्यक्रम का समापन भाषण आरएल साहु सचिव रिटायर्ड वेलफेयरन एसोसिएशन बचेली द्वारा किया गया। कार्यक्रम दौरान 80 वर्ष पूर्ण किए हुए 10 कर्मचारियो को को मुख्य अतिथि द्वारा शॉल, श्रीफल के साथ सम्मानित करते हुए उनके दीर्घायु जीवन की कामना की।

समारोह में किरंदुल परियेजना के कर्मचारी कल्याण समिति के अध्यक्ष डीआर यादव, जफर भाईजान, रमेश देशमुख सहित एनएमडीसी से रिटायर्ड हुए करीब 400 कर्मचारियो की उपस्थिति रही। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए समिति के सदस्यो में अर्जुन कर्मा, डीडी केरकेट्टा, रमेश उंड्ा, एससी सिंह, दयाल राम, भानुराम कश्यप, भाईलाल रतन, एमएम डुंगडुंग, जे. ठाकुर, अनुसुईया भोपले, संतोष कुमार रजक, खेरबाहरा राम राणा, परदेशी राम नाग, आई एक्का, एल एक्का, केआर मोरला और अन्य साथियो द्वारा अहम योगदान दिया गया।