CG WEATHER UPDATE : कल से नौतपा शुरू...आज प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में बारिश के साथ अंधड़ चलने की संभावना

CG WEATHER UPDATE : कल से नौतपा शुरू...आज प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में बारिश के साथ अंधड़ चलने की संभावना
जगदलपुर - TIMES OF BASTAR

24 मई 2024 रायपुर  :-  नौतपा के 9 दिनों में सबसे भीषण गर्मी पड़ती है। इस बार सूर्य को गुरु का साथ मिलने से नौतपा और भी झुलसाने वाला होगा। नौतपा इस बार 25 मई से शुरू होगा और 2 जून को समाप्‍त होगा। सूर्य के रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करने पर नौतपा शुरू होता है। सूर्य अभी वृष राशि में गोचर कर रहे हैं और यहां इनको गुरु का भी साथ मिल रहा है। गुरु भी 1 मई को ही वृषभ राशि में आ चुके हैं। गुरु और सूर्य का यह संयोग गर्मी के मौसम में तपिश को और बढ़ाएगा

गुरुवार को रायपुर सहित प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहा। भले ही तापमान में मामूली गिरावट रही, लेकिन उमस में बढ़ोतरी रही। रायपुर का अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम व न्यूनतम तापमान दोनों ही सामान्य से थोड़े कम रहे, लेकिन तेज धूप के चलते उमस अधिक रही।गुरुवार को प्रदेशभर में तिल्दा सर्वाधिक गर्म रहा, तिल्दा का अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले चार दिनों तक प्रदेश के अधिकतम तापमान में विशेष बदलाव नहीं होगा। प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में अंधड़ के साथ बारिश की संभावना है।

अगले 24 घंटे का मौसम
स्काईमेट वेदर के अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान केरल, लक्षद्वीप और अंडमान निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है. तेलंगाना, कर्नाटक, तमिलनाडु, दक्षिणी छत्तीसगढ़, दक्षिणी कोंकण और गोवा और पूर्वोत्तर भारत में हल्की से मध्यम बारिश संभव है. पश्चिमी हिमालय, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, विदर्भ और मराठवाड़ा में हल्की बारिश संभव है. राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और मध्य प्रदेश में लू की स्थिति बन सकती है.
चार दिन में तो तापमान में विशेष बदलाव नहीं होगा

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार नौतपा  के शुरूआती चार दिन में तो तापमान में विशेष बदलाव नहीं होगा, लेकिन प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में बारिश के साथ अंधड़ चलने की संभावना है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार द्रोणिका के प्रभाव से प्रदेश में इन दिनों नमी का आना शुरू हो गया है।नौतपा में जल्‍दी उठकर सूर्य को रोजाना अर्घ्‍य देकर अपने दिन का आरंभ करेंगे। ऐसा करने से आप गर्मी के कारण होने वाली बीमारियों से काफी हद तक बचे रहेंगे।नौतपा में जरूरतमंद लोगों को ठंडी वस्‍तुओं का दान करें। नौतपा में लोगों को पानी पिलवाएं। साथ ही दही, नींबू, नारियल पानी और ठंडे फलों का दान करें।