रक्षाबंधन पर आज चंदा मामा पृथ्वी के सबसे नजदीक, आसमान में इतने बजे दिखाई देगा सुपर ब्लूमून

रक्षाबंधन पर आज चंदा मामा पृथ्वी के सबसे नजदीक, आसमान में इतने बजे दिखाई देगा सुपर ब्लूमून
जगदलपुर - TIMES OF BASTAR
19 अगस्त 2024 नई दिल्ली :-  देश में सोमवार को जब रक्षाबंधन का त्यौहार बनाया जा रहा होगा उसी रात को आसमान में महत्वपूर्ण खगोलीय घटना होगी। सोमवार रात आसमान में सुपर ब्लूूमून दिखाई देगा और सामान्य से 30 फीसदी अधिक रोशनी बिखेरेगा। सुपर ब्लूमून के दौरान चंद्रमा पृथ्वी की परिक्रमा करते हुए करीब 90 फीसदी करीब आ जाता है और 14 फीसदी अधिक बड़ा दिखाई देता है।  सुपरमून और ब्लूमून का एक साथ होना बेहद महत्वपूर्ण घटना मानी जाती है। आसमान में ऐसा संयोग सालों में एक बार बनता है। खास बात है कि यह सुपर ब्लूमून कई देशों में 18 अगस्त को भी दिखाई देगा। भारत में भारत में इसे 19 अगस्त की रात से 20 अगस्त को सूर्य निकलने से पहले देख सकेंगे। यूरोप और अफ्रीका में रहने वालों के लिए भी सुपर ब्लू मून 19 अगस्त की रात को दिखाई देगा।
 
सूर्य के प्रकाश से होगा 100 फीसदी रोशन
 सुपर ब्लू मून के दौरान चंद्रमा के निकवर्ती हिस्से का करीब 98 फीसदी भाग सूर्य के प्रकाश से रोशन होगा। यह धीरे-धीरे बढ़कर 99 और 100 फीसदी तक पहुंच जाएगा। खास बात है कि सुपरमून के अपने चरम पर होने पर यह पृथ्वी से लगभग 225,288 मील दूर होगा।