जगदलपुर जनपद उपाध्यक्ष पुरषोत्तम कश्यप को बनने पर माहरा समाज ने भाजपा संगठन का जताया आभार…

जगदलपुर जनपद उपाध्यक्ष पुरषोत्तम कश्यप को बनने पर माहरा समाज ने भाजपा संगठन का जताया आभार
जगदलपुर जनपद उपाध्यक्ष पद पर माहरा समाज के सदस्य पुरषोतम कश्यप को निर्वाचित होने पर माहरा समाज मे हर्ष का माहौल
12 मार्च 2025 जगदलपुर :- माहरा समाज बस्तर के संभागीय संयोजक विनय सोना ने जगदलपुर जनपद पंचायत चुनाव में उपाध्यक्ष पद पर माहरा समाज के सदस्य व नव-निर्वाचित जनपद सदस्य पुरुषोत्तम कश्यप के उपाध्यक्ष निर्वाचित होने पर भाजपा संगठन, प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, मंत्री केदार कश्यप एवं बस्तर सांसद महेश कश्यप व सभी जनपद सदस्य व कार्यकर्ताओं का हृदय से आभार व्यक्त किया।
और कहा कि, बस्तर में माहरा समाज सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ रहा है। हमारा समाज राजनीति के साथ- साथ हर क्षेत्र में अपनी मौजूदगी दर्ज करा रहा है। किन्तु समाज को उचित प्रतिनिधित्व नहीं मिलने पर निराशा होती थी किन्तु भाजपा ने आज समाज के सदस्य व बजरंग दल के कार्यकर्ता पुरुषोत्तम कश्यप को जनपद उपाध्यक्ष बनाकर माहरा समाज के स्वाभिमान व गौरव को बढ़ाने का काम किया। राजनीति में माहरा समाज को प्रतिनिधित्व मिलने का जो सपना हमारे पूर्वजों व वरिष्ठ सदस्यों ने देखा था वह सपना भाजपा के सहयोग से आज पुरुषोत्तम कश्यप को उपाध्यक्ष बनते देख पूरा हो रहा है।
भाजपा की इस सार्थक पहल के बाद माहरा समाज के सभी सदस्यों को आशा है कि, माहरा समाज की बस्तर में उपस्थिति को मद्देनजर रखते हुए भारतीय जनता पार्टी एवं उनके अनुषांगिक संगठन में माहरा समाज के योग्य लोगों की सहभागिता बढ़ाने पर निकट भविष्य में बल दिया जाएगा।