मोहन चरण मांझी ओडिशा के 15 वें मुख्यमंत्री चुने गए हैं. मांझी राज्य में पहली बीजेपी सरकार का नेतृत्व करेंगे

मोहन चरण मांझी ओडिशा के 15 वें मुख्यमंत्री चुने गए हैं. मांझी राज्य में पहली बीजेपी सरकार का नेतृत्व करेंगे
जगदलपुर - TIMES OF BASTAR

11 जून 2024 भुवनेश्वर ओड़िसा  :- भारतीय जनता पार्टी ने तय कर दिया है कि मोहन माझी को ओडिशा का अगला मुख्यमंत्री बनाया जाएगा। राज्य के सीएम के चयन के लिए भाजपा आलाकमान ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव को पर्यवेक्षक नियुक्त किया था। 

ओडिशा का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? इस सवाल का जवाब अब सामने आ गया है। भारतीय जनता पार्टी ने तय कर दिया है कि मोहन चरण माझी को ओडिशा का अगला मुख्यमंत्री बनाया जाएगा। बता दें कि ओडिशा के सीएम के चयन के लिए भाजपा आलाकमान ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव को पर्यवेक्षक नियुक्त किया था।

मोहन माझी बुधवार को शपथ लेंगे। उनके साथ राज्य के डिप्टी सीएम के रूप में केवी सिंह देव और प्रवती परिडा भी शपथ लेंगे। मोहन चरण माझी ने इस बार विधानसभा चुनाव में क्योंझर विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। ये पहली बार नहीं है, जब उन्होंने इस सीट से जीत हासिल की हो। इससे पहले भी तीन बार वे क्योंझर विधानसभा सीट से चुनाव लड़े और जीते।  

 मोहन चरण माझी का परिचय 

मोहन चरण माझी का जन्म वर्ष 1972 ओडिशा के क्योंझर जिले के रायकलां में हुआ था। शुरुआती शिक्षा-दीक्षा लेने के बाद उन्होंने अपने सियासी सफरनामे की शुरुआत सरपंच के रूप में की। इसके बाद वे धीरे धीरे राजनीति से जुड़ते गए और भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया। धीरे धीरे उनकी गिनती ओडिशा में भाजपा के कद्दावर आदिवासी नेता के रूप में होने लगी।

क्योंझर विधानसभा सीट से चार बार  के विधायक मांझी 

वर्ष 2000 में मांझी क्योंझर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी चुने गए और जीत हासिल की।

इसके बाद वर्ष 2009 में भाजपा ने फिर से मोहन चरण माझी पर भरोसा जताया। वे क्योंझर विधानसभा सीट से चुनाव लड़े और जीते।

2019 में एक बार फिर से क्योंझर विधानसभा सीट से मांझी ने भाजपा के टिकट पर जीत हासिल की।

मोहन चरण माझी 2024 में चौथी बार क्योंझर विधानसभा से जीत हासिल की। इस बार चुनाव में मोहन चरण माझी को कुल 87815 वोट मिले और उन्होंने अपनी निकटतम प्रतिद्वंदी बीजू जनता दल की मीना माझी को 11577 वोटों के बड़े अंतर से मात दी। 

चुनाव आयोग को दिए हलफनामे के अनुसार माझी और उनके परिवार की कुल चल और अचल संपत्ति की कीमत 1.97 करोड़ रुपये है।

चार बार एक ही विधानसभा क्षेत्र से जीत हासिल करने वाली माझी पर इस बार भारतीय जनता पार्टी ने भरोसा जताया और उन्हें ओडिशा का 15 वां मुख्यमंत्री नियुक्त किया है। आपको बता दें कि इस बार ओडिशा विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने राज्य में बीजू जनता दल के विजयरथ को रोका और बड़ी जीत दर्ज की। 78 सीटों र जीत हासिल कर भारतीय जनता पार्टी ओडिशा में सबसे बड़ा दल बनकर उभरी। उधर बीजू जनता दल को 51 सीटो पर जीत हासिल हुई।