कब होंगे लोकसभा चुनाव, EC आज कर सकता है तारीखों का ऐलान?

कब होंगे लोकसभा चुनाव, EC आज कर सकता है तारीखों का ऐलान?
जगदलपुर - TIMES OF BASTAR

14 मार्च 2024 दिल्ली :- चुनाव आयोग आज लोकसभा चुनाव के लिए तारीखों का ऐलान कर सकता है। इसके साथ देश में चुनावी आदर्श आचार संहिता लागू हो जाएगी। राजनीतिक दलों को कई तरह के प्रतिबंधों का पालन करना पड़ेगा।

सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर में लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ कराए जा सकते हैं। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बुधवार को कहा कि इस पर जल्द ही फैसला लिया जाएगा।

आपको बता दें कि 2019 में हुए लोकसभा चुनाव के लिए 11 अप्रैल से लेकर 19 मई के बीच 7 चरणों में चुनाव कराए गए थे। चुनाव के परिणाम 23 मई को घोषित कि गए थे।

उस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने 303 सीटों पर जीत हासिल की थी। भाजपा के नेतृत्व वाले गठबंधन ने 353 सीटें जीतीं। कांग्रेस पार्टी महज 52 सीटें जीत सकी और कांग्रेस के नेतृत्व वाले गठबंधन को कुल 92 सीटें मिली।