पीसीसी चीफ दीपक बैज ने दी मलकीत सिंह गैदु को बड़ी जिम्मेदारी ,आज लेंगे पदभार

पीसीसी चीफ दीपक बैज ने दी मलकीत सिंह गैदु को बड़ी जिम्मेदारी ,आज लेंगे पदभार
जगदलपुर - TIMES OF BASTAR

29 अगस्त 2023  जगदलपुर :- बस्तर के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री मलकीत सिंह गैदु को कांग्रेस संगठन में बड़ी जिम्मेदारी दी गई है,

पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज ने लेटर जारी कर कांग्रेस के महामंत्री मलकीत सिंह गैदु को प्रभारी महामंत्री संगठन एवं कार्यालय प्रशासन के पद पर नियुक्त किया है, इस निर्णय के बाद मलकीत सिंह गैदु के चाहने वालों में अभी खुशी का माहौल देखा जा रहा है

 लंबे समय से कयास लगाया जा रहा था की मलकीत सिंह गैदु को संगठन में बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है, और आखिरकार 29 अगस्त को पीसीसी अध्यक्ष ने संगठन एवं कार्यालय प्रशासन के पद पर उन्हें नियुक्त किया है, आज शाम 5 बजे मलकीत सिंह गैदु को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पीसीसी चीफ दीपक बैज  पदभार ग्रहण करवाएंगे

आप को बता दे की मलकीत सिंह गैदु जगदलपुर विधानसभा के टिकट के प्रबल दावेदार भी हैं,