कलेक्टर के ट्रांसफर के बाद कांग्रेसियों ने की आतिशबाजी ,विनीत नंदनवार को मंत्रालय किया गया अटैच, भ्रष्टाचार का लगा था आरोप 

कलेक्टर के ट्रांसफर के बाद कांग्रेसियों ने की आतिशबाजी ,विनीत नंदनवार को मंत्रालय किया गया अटैच, भ्रष्टाचार का लगा था आरोप 
जगदलपुर - TIMES OF BASTAR

04 जनवरी 2024 दंतेवाडा :- दंतेवाड़ा के कलेक्टर विनीत नंदनवार का ट्रांसफर हो गया है। उन्हें मंत्रालय अटैच कर दिया गया है। कलेक्टर पर मां दंतेश्वरी मंदिर में हो रहे कॉरिडोर निर्माण काम में भ्रष्टाचार का आरोप लग रहा था। इसके साथ ही कांग्रेस के लोकल नेताओं के साथ भी रिश्ते ठीक थे। अब ट्रांसफर लिस्ट आने के बाद गुरुवार को दंतेवाड़ा में कांग्रेसियों ने आतिशबाजी कर जश्न मनाया है।

दरअसल, अपने करीब डेढ़ साल के कार्यकाल के दौरान विनीत नंदनवार काफी विवादों में भी रहे। फिर मां दंतेश्वरी मंदिर में बन रहे कॉरिडोर निर्माण को लेकर सुर्खियों में आ गए थे। इसके अलावा जिला मुख्यालय में दंतेश्वरी सरोवर में फुटपाथ रैलिंग लगाने को लेकर जिला पंचायत अध्यक्ष और महेंद्र-देवती कर्मा की बेटी तूलिका कर्मा के साथ विवाद भी हुआ था कलेक्टर की सिकायत कई बार पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से भी कर्मा परिवार ने की थी पर उनका ट्रांसफर नहीं हो पाया था।

कर्मा परिवार के साथ उनके रिश्ते ठीक नहीं थे। अब जब कलेक्टर का ट्रांसफर हो गया है तो कांग्रेसियों ने जश्न मनाया है। दंतेवाड़ा जिला मुख्यालय के SBI चौक के पास जमकर फटाखे फोड़े गए और मिठाइयां बांटी गई ऐसा पहली बार हुआ है कि, किसी कलेक्टर के ट्रांसफर के बाद नेताओं समेत लोगों ने जश्न मनाया है।