भाजपा बस्तर से शुरू करेगी कार्यकर्ता सम्मान सम्मेलन जगदलपुर के PG कॉलेज ग्राउंड में जुटेंगे 7 जिलों के कार्यकर्ता, CM विष्णुदेव साय करेंगे शितकत

भाजपा बस्तर से शुरू करेगी कार्यकर्ता सम्मान सम्मेलन   जगदलपुर के PG कॉलेज ग्राउंड में जुटेंगे 7 जिलों के कार्यकर्ता, CM विष्णुदेव साय करेंगे शितकत
जगदलपुर - TIMES OF BASTAR

05 जनवरी 2024 जगदलपुर :- छ्त्तीसगढ़ में भाजपा बस्तर से कार्यकर्ता सम्मान सम्मेलन की शुरुआत कर रही है। यह सम्मलेन राज्य के पांचों संभाग में होगा।जिसकी शुरआत कल 6 जनवरी से बस्तर के संभागीय मुख्यालय जगदलपुर से होगी। सरकार बनने के बाद पार्टी का यह पहला बड़ा आयोजन है। जगदलपुर के PG कॉलेज ग्राउंड में कार्यक्रम की तैयारियां की जा रही है। CM विष्णुदेव साय, प्रदेश अध्यक्ष किरणदेव समेत बस्तर के सारे भाजपा विधायक कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। 

CM बनने के बाद विष्णुदेव साय पहली बार बस्तर आएंगे और इस कार्यक्रम के माध्यम से कार्यकर्ताओं से मुखातिब होंगे। इस कार्यकर्ता सम्मेलन के माध्यम से ही इसी साल होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारियों का शंखनाद किया जाएगा। पार्टी के सूत्रों की मानें तो यह सम्मेलन पहले रायपुर संभाग से शुरू होना था, लेकिन CM विष्णुदेव साय और प्रदेश अध्यक्ष किरणदेव ने कार्यक्रम में बदलाव किया और इसे बस्तर से शुरू करने की योजना बनाई।

बस्तर से ही शुरू की थी चिंतन शिविर की शुरुआत

दरअसल, साल 2018 में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा को करारी हार मिली थी। बस्तर की सारी 12 विधानसभा सीटों को कांग्रेस ने अपने कब्जे में ले लिया था। जिसके बाद इस हार की वजह और साल 2023 की तैयारियों के लिए स्ट्रैटजी बनाने के लिए भाजपा ने बस्तर से ही चिंतन शिविर की शुरुआत की थी। जिसका फायदा चुनाव में मिला और 8 सीटों पर BJP ने कमबैक किया। प्रदेश में सरकार बनाने का रास्ता असाना हुआ। 

मंत्री ने लिया कार्यक्रम का जायजा

साय सरकार में कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप भी जगदलपुर पहुंच गए हैं। उन्हीं के नेतृत्व में कार्यकर्ता सम्मान सम्मेलन की तैयारियां की जा रही है। धरमपुरा के PG कॉलेज ग्राउंड में उन्होंने कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया है। साथ ही इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक भी ली। 

संभागभर के कार्यकर्ता होंगे शामिल

दरअसल, कार्यकर्ता सम्मेलन में कांकेर, बस्तर, सुकमा, नारायणपुर,प दंतेवाड़ा, बीजापुर और कोंडागांव के कार्यकर्ता शामिल होंगे। इस सम्मेलन में जगदलपुर सीट से MLA और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरणदेव, नारायणपुर सीट से MLA और मंत्री केदार कश्यप समेत अन्य विधानसभा से BJP MLA शामिल होंगे।