यात्री बस और ट्रक की टक्कर, चालक की मौत,जगदलपुर से तिरुपति के लिए निकली थी बस, आंध्रप्रदेश के नेल्लूर में हुआ हादसा, 

यात्री बस और ट्रक की टक्कर, चालक की मौत,जगदलपुर से तिरुपति के लिए निकली थी बस, आंध्रप्रदेश के नेल्लूर में हुआ हादसा, 
जगदलपुर - TIMES OF BASTAR

05 जनवरी 2024 जगदलपुर :- छत्तीसगढ़ के जगदलपुर से तिरुपति के लिए निकली यात्री बस आंध्र प्रदेश में दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। सामने से आ रहे एक ट्रक से बस टकरा गई। हादसे में चालक की मौत हो गई है, जबकि 3 से 4 यात्री घायल हैं। हादसा शुक्रवार की सुबह करीब 4 बजे हुआ है। बताया जा रहा है कि, घायलों को अस्पताल ले जाया गया है। ट्रक का चालक भी गंभीर है। मामला नेल्लूर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, यात्री बस गुरुवार की दोपहर करीब 12 जगदलपुर से तिरुपति के लिए निकली थी। बस विजयवाड़ा होते हुए तिरुपति जा रही थी। इसमें बस्तर समेत आंध्र प्रदेश के भी लोग सवार थे। वहीं आज शुक्रवार की तड़के 4 बजे आंध्र प्रदेश में नेल्लूर के पास टर्निंग प्वाइंट में बस की सामने से आ रहे एक ट्रक के साथ टक्कर हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि बस चालक की मौत हो गई। 

बस में सवार करीब 3 से 4 लोग घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि, ट्रक के चालक को भी चोट आई है। हादसे के बाद उस मार्ग से गुजर रहे लोगों ने फौरन पुलिस को खबर की। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार चल रहा है। फिलहाल, मृतक और घायलों के नाम की जानकारी नहीं मिल पाई है।