छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 125 IAS अधिकारियों का तबादला, बस्तर से रायपुर तक बदली जिम्मेदारी
29 सितंबर 2026रायपुर/बस्तर :- छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने राज्य प्रशासनिक सेवा (SAS) के 125 अधिकारियों के तबादले का आदेश जारी किया है। तबादला सूची में अपर कलेक्टर, संयुक्त कलेक्टर, उप सचिव और डिप्टी कलेक्टर स्तर के अधिकारी शामिल हैं। सभी स्थानांतरित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नए पद पर कार्यभार ग्रहण करने और इसकी जानकारी शासन को भेजने के निर्देश दिए गए हैं।
बस्तर से लेकर मैदानी जिलों तक बदलाव
तबादला आदेश में बस्तर संभाग सहित प्रदेश के कई जिलों के प्रशासनिक अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं। बस्तर के अपर कलेक्टर चन्द्रिका प्रसाद बघेल का तबादला सुकमा किया गया है। वहीं दंतेवाड़ा के अपर कलेक्टर राजेश कुमार पात्रे को नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण में प्रबंधक की जिम्मेदारी दी गई है।
इसके अलावा कोरिया, बालोद, सरगुजा, जशपुर, दुर्ग, कोरबा, मुंगेली, बेमेतरा, गरियाबंद, सक्ती, कबीरधाम, रायपुर और धमतरी समेत कई जिलों में अधिकारियों की नई पदस्थापना की गई है।
प्रमुख तबादले
- सुरेन्द्र प्रसाद वैद्य — अपर कलेक्टर कोरिया से अपर कलेक्टर बालोद।
- चन्द्रकांत कौशिक — अपर कलेक्टर बालोद से सारंगढ़-बिलाईगढ़।
- सुनील कुमार नायक — अपर कलेक्टर सरगुजा से अपर कलेक्टर जशपुर।
- राजीव कुमार पाण्डेय — अपर संचालक, उच्च शिक्षा से अपर कलेक्टर जशपुर।
- योगिता देवांगन — अपर कलेक्टर दुर्ग से अपर कलेक्टर कोरबा।
- चन्द्रिका प्रसाद बघेल — अपर कलेक्टर बस्तर से सुकमा।
- राजेश कुमार पात्रे — अपर कलेक्टर दंतेवाड़ा से नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण में प्रबंधक।
- निष्ठा पाण्डेय तिवारी — अपर कलेक्टर मुंगेली से बेमेतरा।
- प्रदीप कुमार साहू — अपर कलेक्टर जशपुर से बेमेतरा।
- नवीन कुमार भगत — गरियाबंद से सक्ती।
- संदीप कुमार ठाकुर — कबीरधाम से रायपुर विकास प्राधिकरण में अतिरिक्त CEO।
- रामसिंह ठाकुर — सरगुजा से अपर कलेक्टर सूरजपुर।
- नवीन कुमार ठाकुर — अपर कलेक्टर रायपुर से मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी।
- ज्ञानेन्द्र सिंह ठाकुर — बालोद से अपर कलेक्टर धमतरी।
मंत्रालय और विकास प्राधिकरणों में भी बदलाव
जिला प्रशासन के साथ-साथ नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण, रायपुर विकास प्राधिकरण और नगरीय निकायों से जुड़े पदों पर भी अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। राजेश कुमार पात्रे को नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण में प्रबंधक तथा अतुल विश्वकर्मा को नगर पालिक निगम रायपुर में अपर आयुक्त की जिम्मेदारी दी गई है।

तत्काल ज्वाइनिंग के निर्देश

सामान्य प्रशासन विभाग के आदेश के अनुसार, तबादला सूची में शामिल अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने नए पद पर कार्यभार ग्रहण करना होगा। कार्यभार ग्रहण करने के बाद इसकी पुष्टि शासन को भेजने के निर्देश भी दिए गए हैं।

एक साथ बड़ी संख्या में अधिकारियों के तबादले से प्रदेश के जिला प्रशासन और विभिन्न विभागों में आने वाले दिनों में प्रशासनिक स्तर पर नई जिम्मेदारियों के साथ कामकाज में बदलाव देखने को मिलेगा।