पुलिस की गोली से मारे गए 3 नक्सली,6 दिन बाद नक्सलियों ने प्रेस नोट जारी कर दी जानकारी, शवों का किया अंतिम संस्कार

पुलिस की गोली से मारे गए 3 नक्सली,6 दिन बाद नक्सलियों ने प्रेस नोट जारी कर दी जानकारी, शवों का किया अंतिम संस्कार
जगदलपुर - TIMES OF BASTAR

21 जनवरी 2024 बीजापुर :- छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में धर्माराम पुलिस कैंप पर 16 जनवरी को नक्सलियों ने हमला कर दिया था। दोनों तरफ से हुई गोलीबारी में पुलिस ने तीन नक्सलियों को ढेर कर दिया है आज 21 जनवरी को नक्सलियों ने प्रेस नोट जारी कर मारे गए मामा जी की तस्वीर भी जारी की है। तीनों बड़े कैडर के नक्सली बताई जा रहे हैं जो पिछले कई सालों से मावा संगठन से जुड़कर काम कर रहे थे।

दरअसल, नक्सली प्रवक्ता समता ने प्रेसनोट जारी किया है। प्रेस नोट के माध्यम से समता ने कहा है कि, 16 जनवरी को धर्माराम पुलिस कैंप पर नक्सलियों की PLGA ने हमला किया था। कई घंटे तक गोलीबारी भी हुई थी। लेकिन पुलिस की गोली लगने से उनके साथी करटम देवा, मड़कम देवा, मुचाकी चंदा को गोली लगी। ये तीनों नक्सली मारे गए। 

उसी रात नक्सलियों ने अपने तीनों साथियों के शवों को अपने साथ लेकर चले गए थे। जिसके बाद बस्तर के ही जंगलों में मारे गए इन तीनों नक्सलियों के शवों का अंतिम संस्कार भी कर दिया गया है। इनपर कितने रुपए का इनाम था, कौन-कौन सी बड़ी घटनाओं में शामिल थे अभी यह स्पष्ट नहीं है। पुलिस भी मामले की जांच कर रही है।