पूर्व CM भूपेश बघेल के पिता का निधन रायपुर के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान ली अन्तिम सांस, 3 महीने से थे बीमार 

पूर्व CM भूपेश बघेल के पिता का निधन रायपुर के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान ली अन्तिम सांस, 3 महीने से थे बीमार 
जगदलपुर - TIMES OF BASTAR

08 जनवरी 2024 रायपुर :- छत्तीसगढ़ के पूर्व CM भूपेश बघेल के पिता का सोमवार की सुबह करीब 8 बजे निधन हो गया है। उन्होंने रायपुर के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांसे ली है। 89 साल के नंद कुमार बघेल पिछले 3 महीने से अस्पताल में भर्ती थे। जिनका डॉक्टरों की निगरानी में इलाज चल रहा था। सोमवार की सुबह करीब 6 बजे उन्होंने अन्तिम सांस ली।

बताया जा रहा है कि पूर्व CM दिल्ली में हैं। उन्हें पिता की मौत की खबर मिल गई है वे लौट रहे हैं। ऐसी जानकारी मिल रही है कि, नंद कुमार बघेल का अंतिम संस्कार 10 जनवरी को गृह ग्राम कुरुदडीह में किया जाएगा। आज उनका पार्थिव शरीर रायपुर के पाटन सदन में आम दर्शन के लिए रखा जाएगा।

बहन के लौटने पर होगा अंतिम संस्कार 

पूर्व CM भूपेश बघेल ने 'एक्स' पर लिखा है कि पिता के निधन हो गया है। अभी उनके पार्थिव शव को पाटन सदन में रखा गया है। छोटी बहन विदेश से लौटने के बाद 10 जनवरी को गृहग्राम में अंतिम संस्कार किया जाएगा।   

मुख्यमंत्री और और बृजमोहन ने जताया शोक

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता के निधन पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने भी गहरा शोक जताया है। उन्होंने मृत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवारजनों को दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।