सीएम विष्णुदेव साय पहुंचे पाटन, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता को दी श्रद्धांजलि, 10 जनवरी को किया जाएगा अंतिम संस्कार

सीएम विष्णुदेव साय पहुंचे पाटन, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता को दी श्रद्धांजलि, 10 जनवरी को किया जाएगा अंतिम संस्कार
जगदलपुर - TIMES OF BASTAR

09 जनवरी 2024 पाटन :- छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता नंदकुमार बघेल का 8 जनवरी को इलाज के दौरान निधन हो गया है। 10 जनवरी को शव का अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनके पार्थिव शव को अंतिम दर्शन के लिए पाटन सदन में रखा गया है।

वहीं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज पाटन पहुंचे। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता नंदकुमार बघेल के पार्थिव शव पर पुष्पांजलि अर्पित की, उन्हें श्रद्धांजलि दी। साथ ही उप मुख्यमंत्री अरुण साव, डाक्टर रमन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने श्रद्धांजलि  दी और भूपेश बघेल एवं उनके परिवार को इस दुख की घड़ी में हिम्मत रखने ढाढस बांधा।