बीजापुर पुलिस के लिए सफल रहा साल 2023, 4 नक्सली ढेर, 150 माओवादी गिरफ्तार, 5 हथियार और 82 IED बरामद

बीजापुर पुलिस के लिए सफल रहा साल 2023, 4 नक्सली ढेर, 150 माओवादी गिरफ्तार, 5 हथियार और 82 IED बरामद
जगदलपुर - TIMES OF BASTAR

09 जनवरी 2024 बीजापुर :- बीजापुर जिले में साल 2023 में पुलिस और नक्सलियों के बीच कुल 22 मुठभेड़ हुई है, जिसमें पुलिस ने 4 नक्सलियों को ढेर किया है। इसी साल 150 नक्सलियों को भी गिरफ्तार किया गया है, जबकि 78 नक्सलियों ने हिंसा छोड़ी है। दरअसल, पुलिस अफसरों ने साल 2023 में मिली सफलता के आंकड़े जारी किए हैं।

पुलिस अफसरों का कहना है कि, जिले में हुई अलग-अलग मुठभेड़ों के बाद पुलिस ने एक-47 समेत कुल 5 हथियार भी बरामद किए हैं। इसके अलावा अलग-अलग थाना क्षेत्रों में नक्सलियों ने जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए IED प्लांट कर रखी थी। सर्चिंग पर निकले जवानों ने कुल 82 IED रिकवर की है, जिसे मौके पर ही डिफ्यूज किया गया है। 

पुलिस अफसरों ने बताया कि, नक्सलियों ने पुलिस की मुखबिरी करने का आरोप लगाते हुए साल 2023 में कुल 12 लोगों की हत्या की है। इसके अलावा अलग-अलग इलाकों में कुल 8 नए कैंप खोले गए हैं। नक्सल एंगल के लिहाज से बीजापुर पुलिस के लिए सफलता 2023 सफल रहा है। साल 2022 की अपेक्षा 2023 में नक्सल मामले कम हुए हैं। पुलिस नक्सलियों पर भारी पड़ी है।

नक्सली कमांडर नागेश को मारा

साल 2023 में पुलिस ने एनकाउंटर में खूंखार नक्सली कमांडर नागेश को मार गिराया। इसपर 8 लाख रुपए से ज्यादा का इनाम था। इसके साथ ही कुल 4 नक्सलियों को ढेर किया गया है। सभी नक्सली इनामी थे।