अल्लाह की रजा में खुद को कुर्बान करने का दिन ईद-उल- अजहा-जहीरुद्दीन ईदगाह में नमाज के बाद सदर ने पेश की मुबारकबाद
28 मई 2026 जगदलपुर :- ईद- उल -अजहा के मुबारक मौके पर अंजुमन इस्लामिया कमेटी के सदर शेख जहीरूद्दीन ने कहा कि
यह सिर्फ खुशी का दिन नहीं, बल्कि कुर्बानी, सब्र, मोहब्बत और अल्लाह की रजा में खुद को कुर्बान कर देने का पैगाम देने वाला दिन है। श्री जहीरूद्दीन ईदगाह मैदान में नमाज अदा करने के पूर्व मुस्लिम भाईयों को संबोधित कर रहे थे। श्री जहीरूद्दीन ने आगे कहा कि हजरत इब्राहीम अलैहिस्सलाम और हजरत इस्माईल अलैहिस्सलाम की अजीज कुर्बानी हमें यह सबक देती है कि जब इंसान का ईमान सच्चा हो, तो वह अल्लाह की राह में हर चीज कुर्बान करने का हौसला रखता है। मेरे इस्लामी भाइयों, आज हम सब यहाँ इबादत के लिए जमा हुए हैं। नमाज के बाद हम अल्लाह तआला की रजा के लिए कुर्बानी अदा करेंगे, दुआ है कि अल्लाह तआला हमारी इबादतों, और हमारी कुर्बानियों और हमारी दुआओं को अपनी बारगाह में कबूल फरमाए। जो लोग हज के मुबारक सफर पर गए हैं, अल्लाह उनकी हाजिरी और इबादतों को मकबुल फरमाए और हम सबको भी हज-ए-बैतुल्लाह नसीब फरमाए।

जहीरूद्दीन ने कहा कि या अल्लाह...... इस मुबारक महीने के सदके हमारे दिलों में मोहब्बत पैदा फरमाए, हमारे शहर, हमारे समाज और हमारी कौम में अमन व भाईचारा कायम फरमाए। या अल्लाह इस माहे मुबारक के वसीले और अपने खलील और अपने हबीब और हुजुर गौस व हुजुर ख्वाजा व हुजुर रजा के सदके अंजुमन इस्लामिया के तमाम वाकिफिन की मगफिरत फरमाए और उनकी कब्रों पर रहमत वे नूर की बारिश फरमाए और तमाम मुसलमानों की इज्जत और आबरू और ईमान और अकीदा की हिफाजत फरमाए
जहीरूद्दीन का कहना है कि समाज की अमानत की हिफाजत करना हमारी जिम्मदारी है। हमें सिर्फ आज की नहीं, आने वाली नस्लों की भी फिक्र करनी है। आइए हम सब मिलकर अपने समाज को बेहतर, मजबूत और शिक्षित बनाने का संकल्प लें। हमने जो काम किया वे जमीनी हकीकत में बदलाव लाने वाले कदम हैं। हमने कमेटी की आर्थिक व्यवस्था को पारदर्शी बनाया, बैंक खाता खोला और क्यु कोड के जरिए सिस्टम को आधुनिक और आसान बनाया। हमने कमेटी की हर
संपत्ति का रिकॉर्ड सरकारी पोर्टल पर डालकर ये साबित किया कि हम छुपाने नहीं, दिखाने और जवाब देने में यकीन रखते हैं।
सदर जहीरूद्दीन ने कहा कि हमने विकास की दिशा में कदम बढ़ाते हुए संगम दरगाह रोड के लिए 86 लाख रुपये की स्वीकृति दिलाई , सालों से जो संपत्तियां कब्जे में थीं, उन्हें प्रशासन के सहयोग से खाली कराया ।क्योंकि ये संपत्ति पूरी जमात की अमानत है। बकाया 6लाख 53हजार 317 वसूल कर और किराए में सुधार कर कमेटी की आय को मजबूत किया -ताकि हर काम मजबूती से हो सके।
जहीरूद्दीन ने कहा कि कब्रिस्तान और जमीनों के सीमांकन की प्रक्रिया शुरू की ताकि आने वाले समय में कोई विवाद ना हो और जहां जरूरत पड़े, वहां हमने सख्त फैसले लिए चाहे दुकानों को सील करना हो या गलत व्यवस्था को खत्म करना हो।।
आम जमात का पूरा सहयोग कमेटी को मिल रहा हैं जिसके लिए कमेटी आम जमात का शुक्रिया अदा करती है और कमेटी आम जमात से उम्मीद और गुजारिश करती है कि आगे भी आम जमात का सहयोग कमेटी को मिलता रहेगा, बचे हुए कार्यों को आप लोगो की दुआओं से पूरा किया जाएगा। अंजुमन उर्दू - हिन्दी स्कूल में शिक्षा की गुणवत्ता को सुधार करने का प्रयास किया जा रहा है। स्कूल की पुरानी बस को 70 हजार रुपए में नीलाम किया गया और नई फोर्स जीप स्कूल के बच्चों को लाने ले- जाने के लिया जा रहा है। जमात खाने का कोई भी किराया पूर्व में नहीं मिल रहा था, वर्तमान में जमात खाना का 40 हजार रू. प्रति माह में लिया जा रहा हैं, जिससे प्रति वर्ष 4 लाख 80 हजार रू. की अंजुमन की आमदनी में बढ़ोतरी हुई। अंजुमन द्वारा नई एम्बुलेंस लाने का प्रयास जारी है।
यह सब कार्य आम जमात के सहयोग से किया जा रहा है, अगर नियत साफ हो ईरादे मजबुत हो और जमात का साथ हो तो कोई भी ताकत हमें और हमारी कमेटी को कार्य करने से नही रोक सकती। मुस्लिम जमात की तरफ से दिल की गहराइओं से इस मुबारक मौके पर सहयोग के लिए जगदलपुर की जमात, जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, ट्रेफिक पुलिस और नगर निगम का तहे दिल से शुक्रिया अदा करता हूं। जिन्होने इस मुबारक मौके पर बेहतरीन सहयोग और व्यवस्था कायम रखें।