Bjp प्रदेश अध्यक्ष के पिता का आज होगा अंतिम संस्कार गृहग्राम सुकमा लाया गया पार्थिव शरीर, CM विष्णुदेव साय समेत भाजपा के नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

Bjp प्रदेश अध्यक्ष के पिता का आज होगा अंतिम संस्कार   गृहग्राम सुकमा लाया गया पार्थिव शरीर, CM विष्णुदेव साय समेत भाजपा के नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
जगदलपुर - TIMES OF BASTAR

18 जनवरी 2024 सुकमा :- छत्तीसगढ़ में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरणदेव के पिता लक्ष्मी नारायण देव का कल निधन हो गया है। वे 104 साल के थे। जगदलपुर के वृंदावन कॉलोनी में अपने निवास में उन्होंने अंतिम सांसे ली। आज सुकमा उनके गृहग्राम में अंतिम संस्कार किया जाएगा। CM विष्णुदेव साय समेत भाजपा के अन्य नेता भी अंतिम संस्कार मे शामिल होने सुकमा पहुंच है मुख्य्मंत्री साय ने मृत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की l

किरणदेव के करीबियों ने बताया कि, लक्ष्मी नारायण देव (104) पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे। कल 17 जनवरी की सुबह करीब 10 से 11 बजे के बीच उन्होंने अपने जगदलपुर के वृंदावन कॉलोनी में स्थित निवास में ही अंतिम सांसे ली। बताया जा रहा है कि, उनके निधन के वक्त परिवार के लोग भी मौजूद थे।

जिसके बाद कल ही लक्ष्मी नारायण देव के पार्थिव शरीर को कल शाम उनके गृहग्राम सुकमा लाया गया था। वहीं आज दोपहर बाद अंतिम संस्कार किया जाएगा। अंतिम संस्कार कार्यक्रम में शामिल होने और परिजनों को ढांढस बंधाने के लिए मुख्यमंत्री विष्णुवेद साय सुकमा पहुंचे है CM के अलावा कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप समेत अन्य नेता भी मौजूद है