मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा लघु फिल्म महोत्सव का किया शुभारंभ

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा लघु फिल्म महोत्सव का किया शुभारंभ
जगदलपुर - TIMES OF BASTAR

24 जनवरी 2024 रायपुर :- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय राजधानी रायपुर में आयोजित राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा लघु फिल्म महोत्सव स्थल में पहुंचे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके मुख्यमंत्री ने यातायात संदर्शिका और पोस्टर का विमोचन किया।

राजधानी में दो दिवसीय लघु फिल्म महोत्सव का आयोजन रायपुर के मेडिकल कॉलेज स्थित अटल बिहारी वाजपेयी ऑडिटोरियम में किया गया है। महोत्सव के दौरान सड़क सुरक्षा प्रदर्शनी का मुख्यमंत्री ने अतिथियों के साथ अवलोकन किया।

उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा लघु फिल्म महोत्सव के लिए अब तक उत्तर प्रदेश गुजरात, मध्यप्रदेश, कर्नाटक, केरल, महाराष्ट्र, बिहार, पंजाब, असम, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, आंध्रप्रदेश, हरियाणा, झारखण्ड, दिल्ली, उड़ीसा सहित अन्य राज्यों से तथा छत्तीसगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिभागियों के पंजीकरण हुए है।

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा लघु फिल्म महोत्सव, छत्तीसगढ़ 2024 में दो श्रेणियों में प्रस्तुतियां स्वीकार की गयी है, इनमें (1) छत्तीसगढ़ी भाषा (छत्तीसगढ़ी, गोडी, धुर्वा, भतरी, दोरली, संबलपुरी, कुड़ख, सदरी, बैगानी, कमारी, औरिया, सरगुजिया, दंतेवाड़ा गोड़ी आदि) और (2) अन्य भारतीय भाषा, सभी प्रविष्टियों के लिए हिंदी में उपशीर्षक अनिवार्य किया गया है।