बीजापुर में झंडारोहण के वक्त फंसी रस्सी काफी मशक्कत के बाद झंडा को नीचे उतारकर फिर से लगाया गया, विक्रम उसेंडी ने किया झंडारोहण

बीजापुर में झंडारोहण के वक्त फंसी रस्सी    काफी मशक्कत के बाद झंडा को नीचे उतारकर फिर से लगाया गया, विक्रम उसेंडी ने किया झंडारोहण
जगदलपुर - TIMES OF BASTAR

26 जनवरी 2024 बीजापुर :- छ्त्तीसगढ़ के बीजापुर में गणतंत्र दिवस के मुख्य कार्यक्रम में तिरंगा फहराते वक्त रस्सी में गांठ लग गई। जिससे तिरंगा फहराने में दिक्कत हुई। जिसके बाद जवानों ने फिर से तिरंगा को नीचे उतारा और फिर से पताका पर लगाया। करीब 3 से 4 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद अंतागढ़ से भाजपा MLA विक्रम उसेंडी ने झंडारोहण किया। 

दरअसल, बीजापुर जिला मुख्यालय के मैदान में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम में अंतागढ़ से MLA विक्रम मंडावी मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। उन्होंने जिला मुख्यालय में झंडारोहण किया। साथ ही जनता के नाम छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री का संदेश वाचन पढ़ा।