आज ओडिशा के मयूरभंज जिले में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, जनसभा को करेंगे संबोधित, जगदलपुर एयरपोर्ट में किया गया स्वागत

आज ओडिशा के मयूरभंज जिले में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, जनसभा को करेंगे संबोधित, जगदलपुर एयरपोर्ट में किया गया स्वागत
जगदलपुर - TIMES OF BASTAR

22 फरवरी 2024 जगदलपुर :- भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज ओडिशा की यात्रा पर रहेंगे। इस दौरान वह पार्टी सदस्यों के साथ एक सभा में भाग लेंगे और मयूरभंज जिले में एक सार्वजनिक कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। बता दें, यह यात्रा रक्षा मंत्री की आंध्र प्रदेश और ओडिशा की दो दिवसीय यात्रा का हिस्सा है, जो आज गुरुवार को समाप्त हो रही है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का जगदलपुर मे स्वागत 

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का जगदलपुर के मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट में आगमन हुआ आज उड़ीसा में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का कुछ मिनट रुकने के उपरांत उड़ीसा के लिए हुए रवाना-- भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वाग

शाम को सभा को करेंगे संबोधित

बताया जा रहा है कि रक्षा मंत्री शाम करीब चार बजे मयूरभंज जिले के बारीपदा स्टेडियम पहुंचेंगे, जहां वह सभा को संबोधित करेंगे।