छत्तीसगढ़ की इन सीटों पर 6 राउंड की गिनती हुई पूरी, जानिए किसने मारी बाजी, देखिये किसके खाते में पड़े कितने वोट

छत्तीसगढ़ की इन सीटों पर 6 राउंड की गिनती हुई पूरी, जानिए किसने मारी बाजी, देखिये किसके खाते में पड़े कितने वोट
जगदलपुर - TIMES OF BASTAR

4 जून 2024 रायपुर :- छत्तीसगढ़ की 11 सीटों पर वोटों की गिनती जारी है। छत्तीसगढ़ की एक मात्र अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित जांजगीर लोकसभा की सीट पर 6 राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है। अब तक की गिनती के बाद जांजगीर चांपा से भाजपा प्रत्याशी कमलेश जांगड़े 40 हजार वोट से आगे चल रही। 

वहीं सरगुजा लोकसभा में 24 राउंड में वोटों की गिनती होनी है। यहां 10 राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है, जिसमें बीजेपी प्रत्याशी चिंतामणी महाराज को 378229 वोट और कांग्रेस प्रत्याशी शशि सिंह को 316903 वोट मिले हैं। अब तक की गिनती के बाद भाजपा प्रत्याशी 61326 वोट से आगे चल रहे। 

छत्तीसगढ़ की कोरबा लोकसभा सीट प्रदेश के 11 लोकसभा सीटों में से एक है। अब तक 11 राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है, जिसमें कांग्रेस प्रत्याशी ज्योत्सना महंत 9584 वोटों से आगे चल रहीं। ज्योत्सना महंत को 362652 और भाजपा प्रत्याशी सरोज पांडेय को 278436 वोट मिले हैं।