BIG BREAKING : अशोका बिरयानी में गटर साफ कर रहे दो कर्मचारियों की मौत...मचा हड़कंप

BIG BREAKING : अशोका बिरयानी में गटर साफ कर रहे दो कर्मचारियों की मौत...मचा हड़कंप
जगदलपुर - TIMES OF BASTAR

18 अप्रैल 2024 रायपुर :- राजधानी से बड़ी खबर सामने आ रही है, रायपुर के तेलीबांधा थाना अंतर्गत जोरा में स्थित अशोका बिरयानी में गटर साफ करने के दौरान दो कर्मचारियों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि जब कर्मचारी गटर साफ़ करने टैंक में उतरे तो दम घुटने से वे बेहोश हो गए, जिसके बाद उन्हें तत्काल वी केयर अस्पताल ले जाय गया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सुचना पर पहुंची पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।