राजधानी में गरज चमक के साथ बरसे बादल, मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए जारी किया येलो अलर्ट…

राजधानी में गरज चमक के साथ बरसे बादल, मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए जारी किया येलो अलर्ट…
जगदलपुर - TIMES OF BASTAR

5 सितंबर 2024 रायपुर :- राजधानी रायपुर में बीते कुछ दिनों में बारिश न होने के कारण गर्मी सताने लगी थी, वही आज यानि गुरुवार की सुबह धुप के बाद अचानक से मौसम ने अपना रंग बदल लिया और बारिश होने लगी, जिसके बाद शायद गर्मी से राहत मिल जाये, वही मौसम विभाग ने बस्तर संभाग के 5 जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है, बस्तर, दंतेवाड़ा, सुकमा, बीजापुर और नारायणपुर में आज भारी बारिश हो सकती है। और अगले 3 दिनों तक ये दौर जारी रह सकता है।
रायपुर में बुधवार को अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया जो औसत से 2.3 डिग्री अधिक था। बिलासपुर में 33.5 डिग्री रहा जो औसत से 2.3 डिग्री ज्यादा था। अंबिकापुर में 32.5 डिग्री रहा जो सामान्य से 3.4 डिग्री अधिक था। जगदलपुर में 32.6 डिग्री तापमान रहा जो सामान्य से 3.2 डिग्री अधिक था। वहीं राजनांदगांव में 33 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया।