कांग्रेसियों ने वार्ड की समस्याओं को लेकर किया चक्का जाम

कांग्रेसियों ने वार्ड की समस्याओं को लेकर किया चक्का जाम
जगदलपुर - TIMES OF BASTAR

23 सितम्बर 2024 जगदलपुर :- जगदलपुर नगर निगम के  महाराणा प्रताप वार्ड व छत्रपति शिवाजी वार्ड के सरहद में आबादी क्षेत्र के बीच में नगर निगम के द्वारा कचरा डंपिंग यार्ड बनाकर मटन मछली का वेस्ट ,मेडिकल वेस्ट बदबूदार कचरा वार्ड में फेंका जा रहा था उसका कई महीनो से वार्ड वासियों के द्वारा आयुक्त और महापौर को बार-बार विनती कर रहे थे कचरा ना फेंकने का , कचरे के कारण वार्ड में गंदी बदबू मक्खी ,कीड़े मकोड़े और निस्तारी

के लिए जो तालाब हुआ करता था वह जहरीला होने की वजह से वार्ड के कई लोग गंभीर बीमारी से पीड़ित हो गए कई बार शिकायत करने के बावजूद नगर निगम में बैठे आयुक्त और महापौर अपने में मस्त थे

मजबूरन वार्ड वासियों के साथ चक्का जाम करना पड़ा वार्ड वासियों में भारी आक्रोश था स्थिति गंभीर होने पर प्रशासन की तरफ से तहसीलदार और निगम कर्मचारी ने आश्वासन दिया कि अब यहां कचरा डंप नहीं किया जाएगा और अपने निगम की गाड़ियों को वहां से हटा लिया गया इस समस्या को लेकर वार्ड में महापौर सफीरा साहू और आयुक्त के खिलाफ काफी आक्रोश देखने को मिला.......

पूर्व विधायक रेकचंद जैन ,अल्पसंख्यक बस्तर जिला अध्यक्ष रोजवीन दास ,नगर निगम उप नेता प्रतिपक्ष राजेश राय, वार्ड पार्षद सुषमा कश्यप ,पार्षद कमलेश पाठक उपस्थित थे..